{"_id":"61424ba78ebc3edadc058f97","slug":"volleyball-matches-will-be-held-in-ku-stadium-from-september-20-to-24-30-teams-entered-kurukshetra-news-knl833399105","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 से 24 सितंबर को केयू के स्टेडियम में होंगे वॉलीबॉल मैच, 30 टीम ने की एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 से 24 सितंबर को केयू के स्टेडियम में होंगे वॉलीबॉल मैच, 30 टीम ने की एंट्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 20 से 30 सितंबर तक होने वाली महिला और पुरुषों की वॉलीबॉल और हॉकी के मैच के लिए खेल विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्टेडियम के 20 से 24 सितंबर तक वॉलीबॉल खेल का आयोजन होगा। वहीं, शाहाबाद के एस्ट्रोटर्फ पर 23 से 30 सितंबर तक हॉकी के मैच खेले जाएंगे। वॉलीबॉल में अंतिम दिन महिला और पुरुष दोनों की 30 टीम ने अपनी एंट्री दर्ज कराई है।
बता दें केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड की तरफ से अखिल भारतीय सिविल सेवा वॉलीबॉल, हॉकी और कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के तहत जिला कुरुक्षेत्र में वॉलीबॉल और हॉकी के मैच खेले जाएंगे। वहीं, भिवानी के भीम स्टेडियम में कबड्डी का आयोजन कराया जाएगा।
वॉलीबॉल खेल में एंट्री के लिए 15 सितंबर का समय निर्धारित किया गया था तथा हॉकी के लिए 17 सितंबर तक टीमों को एंट्री करनी होगी। डीएसओ बलबीर सिंह ने बताया कि केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड की ओर से अखिल भारतीय सिविल सेवा वॉलीबॉल और हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन जिले में किया जा रहा है। वॉलीबॉल के लिए 30 टीमों ने एंट्री ने की है। सभी मैच लीग कम नॉकआउट के तहत होंगे। पहले लीग के मैच आयोजित कराए जाएंगे। इसमें विजेता रही टीम अपना क्वार्टर फाइनल मैच खेलेंगी। इसमें जीतने वाली टीम सेमीफाइनल राउंड में प्रवेश करेगी। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल से बाहर हुई दो टीम तीसरे स्थान के लिए मैच खेलेंगी। उन्होंने बताया कि हॉकी के लिए 17 सितंबर तक टीम अपनी एंट्री दर्ज करा सकती है। 19 सितंबर को वॉलीबॉल की टीम के मैच का शेड्यूल तैयार किया जाएगा। सभी टीम को कोरोना टेस्ट रिपोर्ट लेकर आना अनिवार्य है। संवाद
विज्ञापन
इन टीम ने कराई एंट्री
डीएसओ बलबीर सिंह ने बताया कि उत्तराखंड से दो पुरुष और एक महिला टीम, दिल्ली से दो पुरुष और एक महिला टीम, राजस्थान से दो पुरुष और एक महिला टीम, गुजरात से दो पुरुष और एक महिला टीम, छत्तीसगढ़ व यूपी से भी दो पुरुष व एक महिला टीम हिस्सा लेंगी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, रांची से एक महिला व पुरुष टीम हिस्सा लेंगी।