फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Voice of patriotism echoed in Kurukshetra University

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

Sat, 21 Feb 2026 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 21 Feb 2026 03:32 AM IST
विज्ञापन
Voice of patriotism echoed in Kurukshetra University
कुरुक्षेत्र। भारत रणभूमि दर्शन यात्रा को फ्लैग-इन करते सांसद नवीन जिंदल और कुलपति प्रो. सोमनाथ
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आरके सदन में आयोजित राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम में भारत रणभूमि दर्शन यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के थर्ड गेट से जैसे ही यात्रा के सैन्य वाहनों ने प्रवेश किया, वातावरण उत्साह से भर उठा। सांसद नवीन जिंदल और कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने सैनिकों का स्वागत किया। मेजर जनरल अरविंद यादव ने यात्रा के उद्देश्य और अब तक के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि यह अभियान राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहा है। इस अवसर पर थल सेना, नौसेना और बीएसएफ के जांबाजों का परिचय भी कराया गया।

सांसद नवीन जिंदल ने लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर तारापोर, मेजर होशियार सिंह और सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल जैसे अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि सैनिकों का त्याग और समर्पण अतुलनीय है, जिनकी बदौलत देश सुरक्षित है। बचपन की स्मृतियों को साझा करते हुए उन्होंने सेना के प्रति अपने सम्मान को व्यक्त किया। उन्होंने वीर नारियों के सम्मान में दी जाने वाली राशि 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 21 हजार रुपये करने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कारगिल योद्धाओं और यात्रा में शामिल सैनिकों को सम्मानित किया गया। इसी के साथ शहीद सैनिकों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सीईओ मेजर जनरल (रिटायर्ड) अशीम कोहली ने सैनिकों को राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया। मेजर जनरल अरविंद यादव और उनकी टीम ने सांसद नवीन जिंदल को तोप का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के विजन और जिंदल स्टील के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में नागरिकों से तिरंगे के सम्मान की अपील की गई। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने युवाओं से सैनिकों के साहस और अनुशासन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर कर्नल अश्विन, डॉ. जगविंदर सिंह विर्क, प्रो. अनीता दुआ, प्रो. रीटा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद

कुरुक्षेत्र। भारत रणभूमि दर्शन यात्रा को फ्लैग-इन करते सांसद नवीन जिंदल और कुलपति प्रो. सोमनाथ

कुरुक्षेत्र। भारत रणभूमि दर्शन यात्रा को फ्लैग-इन करते सांसद नवीन जिंदल और कुलपति प्रो. सोमनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed