कुरुक्षेत्र। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की ओर से मंगलवार शाम शस्त्र पूजन व हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया। यह शस्त्र पूजन व हनुमान चालीसा रेलवे रोड कृष्ण धाम के बाहर दुकानदारों व समाज के सहयोग से किया गया। आज के हनुमान चालीसा के कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी व सेवा भारती के कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़ कर सहयोग किया।
कार्यक्रम में शस्त्रों की पूजा की गई। इसके बाद हनुमान चालीसा पड़ा गया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद हनुमान की आरती की गई व प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ता व महिलाएं शामिल रहीं। मुख्यत: राजेंद्र सैनी( जिला मंत्री विहिप ) राकेश मेहता, सुरेश जोशी, संजय कौशिक, राजेश अरोड़ा ( जिला प्रचार प्रसार प्रमुख विश्व हिंदू परिषद) ललित चावला, भारत बंसल, प्रेम नरायन अवस्थी, प्रेम अनेजा, रोहताश सैनी, नागेंद्र सिकरी, कृष्ण चंद्र रंगा, नितिन बठला, आलोक वाजपेयी, राकेश रॉकी , महिला शक्ति में प्राची सिंगला, पूनम सिंगला, अग्रवाल, बबली, सुमन, चंद्रिका, आशा, पुष्पा वालिया ब्रिज वालिया व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कुरुक्षेत्र । हनुमान चालीसा का पाठ करते बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ता। स्वयंं

कुरुक्षेत्र । हनुमान चालीसा का पाठ करते बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ता। स्वयंं

कुरुक्षेत्र । हनुमान चालीसा का पाठ करते बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ता। स्वयंं