फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Viral infection and heart attack patients are increasing in the district hospital.

Kurukshetra News: जिला अस्पताल में बढ़ रहे वायरल इंफेक्शन और हार्ट अटैक के मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Viral infection and heart attack patients are increasing in the district hospital.
कुरुक्षेत्र। दवा लेने के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। दिन के समय में तेज धूप व शाम होते ही ठंड होने से सर्द-गर्म का अहसास हो रहा है जिससे ज्यादातर लोगों को सर्दी-बुखार व खांसी की शिकायत आ रही है। जिला अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन सर्दी-बुखार के करीब 300 से 400 मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम में परिर्वतन शुरू हो गया है जिससे इस समय सुबह व शाम को ठंड लगनी शुरू हो गई है। वहीं दिन के समय में तेज धूप के चलते सर्दी-खांसी की शिकायत आने लगी है। अधिकतर बच्चे और बुजुर्ग इससे प्रभावित हो रहे हैं। वहीं इन दिनों जिनको सर्दी-खांसी की शिकायत आ रही है, ऐसे में लोगों को सेहत के लिए सतर्कता बरतने की जरूरत है। डॉक्टरों का कहना है कि इन दिनों जो बुखार आ रहा है, वह अचानक तेज हो जाता है। ऐसे में अगर बुखार आए तो तत्काल उपचार कराएं नहीं तो तबियत गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन

साथ ही खान-पान पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ज्यादातर मरीज निजी अस्पतालों में भी जा रहे हैं। इससे लगभग हर घर में ही लोग सर्दी-खांसी की समस्या से परेशान हैं। अचानक तापमान में गिरावट आने के कारण इस तरह की दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. गौरव चावला ने कहा कि अभी जिस तरह से मौसम में बदलाव हो रहा है। इसमें सेहत के लिए ज्यादा सजग रहने की जरूरत है, क्योंकि धूप व ठंड होने के कारण सर्द-गर्म हो रहा है जिसके चलते सर्दी-खांसी की शिकायत ज्यादा आ रही है। ऐसे में सुबह-शाम ठंड से बचने की जरूरत है। सुबह व शाम घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े डालें। साथ ही जिन मरीजों को सर्दी-खांसी की शिकायत है, उनको उपचार के साथ गर्म पानी का सेवन करना चाहिए।

हार्ट अटैक के आ रहे रोजाना आठ से 10 मामले : इस समय बरती गई लापरवाही लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। रोजाना आठ से 10 लोगों को हार्ट अटैक आ रहा है। सप्ताहभर में ऐसे करीब 50 मरीज सामने आ चुके हैं। चिकित्सकों का कहना है कि ठंड बढ़ने के कारण दिल के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए इस मौसम में विशेष तौर से सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed