फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Violence in America, life jala youth of Kurukshetra

Kurukshetra News: अमेरिका में हादसा, जिंदा जला कुरुक्षेत्र का युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Violence in America, life jala youth of Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/पिहोवा। सारसा गांव के एक युवक की अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे दो ट्रकों की भिड़ंत से हुआ जबकि एक अन्य गाड़ी भी टकरा गई। हादसे के बाद एक ट्रैक के केबिन में आग लग गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।
सारसा गांव का रहने वाला करीब 46 वर्षीय विक्रम सिंह सात साल पहले अमेरिका गया था, जहां वह ट्रक चलाता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को भी वह कैलिफोर्निया के एरिजोना में ट्रक लोड कर ले जा रहा था कि अचानक दूसरे ट्रक के साथ टक्कर हो गई, वहीं एक और गाड़ी भी टकरा गई, जिसमें एक महिला घायल हो गई। हादसे में विक्रम की मौत हो गई और जिस ट्रक को वह चला रहा था उसके केबिन में भीषण आग लग गई। उसके साथियों व रिश्तेदारों ने यहां परिजनों को सूचना दी तो वहीं हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रक के केबिन में भीषण आग की लपटें उठ रही हैं। एक घायल महिला भी दिखाई दे रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पूरा परिवार गम में डूब गया।
विज्ञापन

चचेरे भाई एवं भाजपा नेता एडवोकेट गुरनाम सिंह का कहना है कि परिवार को हादसे में विक्रम की मौत की सूचना मिली है। अब उसका मोबाइल नंबर भी नहीं मिल पा रहा है। विक्रम सिंह शादीशुदा है और उसका करीब 17 वर्षीय एक बेटा भी है। वह सात साल पहले अमेरिका गया था। वह विदेश में काम कर परिवार के आर्थिक हालात बेहतर करने के प्रयास में ही अमेरिका गया था। फिलहाल बाकी परिवार शांति नगर कुरुक्षेत्र में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed