फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Villagers attacked the team of electricity workers who went to recovery, injured five workers including two JEs

रिकवरी करने गई बिजली कर्मचारियों की टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, दो जेई सहित पांच कर्मी घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Villagers attacked the team of electricity workers who went to recovery, injured five workers including two JEs
गांव जैनपुर जाटान में रिकवरी करने गई बिजली निगम की टीम और ग्रामीणों में झड़प होने का एक मामला सामने आया हैै। इस झड़प में बिजली निगम के दो जेई सहित पांच कर्मचारी जख्मी हो गए। बिजली निगम की टीम ने भाकियू के एक पदाधिकारी पर ग्रामीणों को भड़काने का आरोप लगाया है। उधर, ग्रामीणों ने मारपीट की घटना से इनकार किया है। पुलिस ने कर्मचारियों की शिकायत पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसडीओ शमशेर सिंह धारीवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बिजली निगम को गांव जैनपुर जाटान में लगातार बिजली चोरी की शिकायत मिल रही थी। इसलिए वीरवार दोपहर करीब 2 बजे जेई पवन कुमार और सूर्य प्रकाश अपनी टीम के साथ जैनपुर में रिकवरी और लूज प्वाइंट ठीक करने गई थी। जैसे ही टीम गांव में पहुंची तो ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर बिजली कर्मचारियों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। इस मारपीट में दोनों जेई और पांच कर्मी घायल हो गए। अचानक हुई मारपीट से कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। उन्होंने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

बता देें एक माह पहले भी उनके विभाग के कर्मचारी के साथ मारपीट हुई थी। इसकी शिकायत उन्होंने लाडवा थाने में की थी, लेकिन ग्रामीणों के बीच-बचाव और कर्मचारियों के साथ ऐसी हरकत दोबारा न करने पर मामला रफा-दफा कर दिया था। वहीं बिजली अधिकारी ने भारतीय किसान यूनियन के एक पदाधिकारी पर ग्रामीणों को भड़काने के आरोप लगाए हैं जबकि भाकियू पदाधिकारी का कहना है कि वह घटना के दौरान गांव से बाहर अपने परिवार के साथ निजी काम से इंद्री के गांव बैडसाल गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ की शिकायत पर पुलिस ने बिंदर, प्रवीण, साहिल्र, रामकुमार और सलिंद्र को नामजद किया है। अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस हमले में एक कर्मचारी को चोट आई है।
देवेंद्र कुमार, लाडवा, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed