फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vikram, son of a street vendor, brought laurels to his parents by scoring 91 per cent marks

Kurukshetra News: रेहड़ी वाले के बेटे विक्रम ने 91 प्रतिशत अंक हासिल कर अभिभावकों का नाम किया रोशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Vikram, son of a street vendor, brought laurels to his parents by scoring 91 per cent marks
कुरुक्षेत्र। बाबा श्रवण नाथ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र विक्रम कुमार ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आर्थिक रूप से सीमित साधनों में भी विक्रम की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि लगन और मेहनत से हर सपना साकार किया जा सकता है।
विज्ञापन



विक्रम के पिता राम कल्याण यादव पिहोवा की पुरानी मंडी में रेहड़ी लगाते हैं और मां अनीता देवी एक गृहिणी हैं। घर की आर्थिक स्थिति सामान्य नहीं होने के बावजूद विक्रम ने कभी हार नहीं मानी। बिना किसी ट्यूशन या कोचिंग के पूरी तरह सेल्फ स्टडी के माध्यम से यह शानदार परिणाम हासिल किया। विक्रम का सपना है यूपीएससी की परीक्षा पास कर एक आईएएस अधिकारी बनकर समाज के लिए कुछ करना है। विक्रम की सफलता सिर्फ एक परीक्षा में अच्छे अंक लाने की कहानी नहीं है, यह उस जज्बे और आत्मविश्वास की मिसाल है जो कठिन परिस्थितियों में भी उजाला फैलाता है। राम कल्याण यादव का कहना है कि वे खुद नहीं पढ़ पाए, लेकिन बच्चों को पढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश की है। आज के जमाने में पढ़ाई के बिना कोई कद्र नहीं होती। उनकी ये बातें इस बात का प्रतीक हैं कि कैसे एक माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य के लिए अपने सपनों को कुर्बान कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed