फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vikram Samvat 2082 was welcomed with Vedic chanting

Kurukshetra News: विक्रम संवत 2082 का वैदिक मंत्रोच्चार से किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Vikram Samvat 2082 was welcomed with Vedic chanting
कुरुक्षेत्र। हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में ब्रह्मसरोवर तट पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। विज्ञप्
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर तट पर मातृभूमि सेवा मिशन के सहयोग में मातृभूमि शिक्षा मंदिर द्वारा नव संवत्सर अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डाॅ. श्रीप्रकाश मिश्र ने बताया कि प्राचीन भारतीय कालगणना आधारित विक्रम संवत विश्व का वैज्ञानिक आधार पर प्रमाणित प्रथम पंचांग है।
विज्ञापन

शास्त्रों के अनुसार ब्रह्माजी ने इस दिन संपूर्ण सृष्टि और लोको का सृजन किया था और इसी दिन भगवान विष्णु का मत्स्य अवतार भी हुआ था। भारत में विक्रम संवत, जिसे उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य ने 56 ईसा पूर्व शुरू किया, जो चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से शुरू होता है। इसे सभी सनातन धर्म के मानने वाले नव वर्ष के रूप में मनाते हैं। इसी दिन से नया पंचांग शुरू होता है। मंदिर के विद्यार्थियों ने विक्रम संवत 2082 के प्रथम सूर्योदय की किरणों का स्वागत एवं अभिनंदन वैदिक मंत्रोच्चार एवं शंख ध्वनि से जलाभिषेक करते हुए सर्व मंगल की प्रार्थना से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed