फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vidya Bharti Eastern Uttar Pradesh region got overall championship

विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र को मिली ओवरऑल चैंपियनशिप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Vidya Bharti Eastern Uttar Pradesh region got overall championship
विद्या भारती अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव का शनिवार को समापन हो गया। इस अवसर पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के महामंत्री श्रीराम आरावकर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. ललित बिहारी गोस्वामी ने की। इस अवसर पर दो दिन चली प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। ओवरऑल चैंपियनशिप विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र को प्रदान की गई।
विज्ञापन

श्रीराम आरावकर ने कहा कि जिस देश की संस्कृति नष्ट हो जाती है तो उस देश का अस्तित्व ही नष्ट हो जाता है। प्राचीन समय में कई लोगों ने हमारी संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास किया, लेकिन भारतीय संस्कृति आज भी जीवित है। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. ललित बिहारी गोस्वामी ने कहा कि आनंद ही हमारा स्वरूप है। महोत्सव के समापन के बाद भी उत्साह और उल्लास की भावना निरंतर बनी रहनी चाहिए और आनंद निरंतर बढ़ता रहे। संस्थान के निदेशक डॉ. रामेन्द्र सिंह ने कहा कि महोत्सव का रूप एकता के दर्शन कराने वाला है। इस अवसर पर रतनचंद सरदाना, डॉ. सीडीएस कौशल, डॉ. राजेश्वर मिश्र, डॉ. आर. ऋषि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस प्रकार रहा परिणाम
दो दिन चले अखिल भारतीय संस्कृति महोत्सव में आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणा की गई। इनमें ओवरऑल चैंपियनशिप विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र को प्रदान की गई। कथा-कथन शिशु वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर, भूली नगर, धनबाद से पीहू कुमारी प्रथम, सनातन धर्म सरस्वती शिशु मंदिर, मिश्राना, लखीमपुर से सूर्यांश शुक्ला द्वितीय एवं सरस्वती शिशु मंदिर, नेहरू नगर, गाजियाबाद से आशीष कुमार तृतीय रहे। कथा-कथन बाल वर्ग में सरस्वती बालिका विद्यालय, सूरजकुंड, गोरखपुर की प्राची मिश्र प्रथम, गीता निकेतन विद्या मंदिर, सेक्टर-3, कुरुक्षेत्र की मोहिता द्वितीय, बालिका विद्या मंदिर, बुलंदशहर की विदुषी अग्रवाल तृतीय रही। तात्कालिक भाषण किशोर वर्ग में महाशय चुन्नीलाल सरस्वती बाल मंदिर, हरिनगर, दिल्ली की सुहानी प्रथम, सरस्वती शिशु मंदिर, चांपी, लोहरदगा की अर्चना कुमारी द्वितीय एवं सरस्वती शिशु मंदिर, सुभाष नगर, अंबिकापुर के सूरज ठाकुर तृतीय रहे। तात्कालिक भाषण तरुण वर्ग में विद्या ज्योति एकेडमी, विजन बारी से अनिशा राई प्रथम, ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इं. कॉलेज, सिविल लाइन्स, प्रयागराज से अरिमर्दन दुबे द्वितीय एवं सरस्वती शिशु मंदिर, सेंधवा, बड़वानी से अदिति तिवारी तृतीय। आचार्य पत्र-वाचन में विवेकानंद विद्यालय हाई सेकेंडरी स्कूल मुदीचुर, चेन्नई से दुर्गा लक्ष्मी प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर, रजप्पा प्रोजेक्ट, रामगढ़ से गायत्री कुमारी द्वितीय एवं आदर्श विद्या मंदिर, कपासन से यशपाल कुमावत तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed