फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Victims of fraud expressed anger at SP office

Kurukshetra News: धोखाधड़ी का शिकार लोगों ने एसपी कार्यालय पर जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Victims of fraud expressed anger at SP office
कुरुक्षेत्र। सोसायटी में रुपये जमाकर कर धोखाधड़ी करने के मामले में सैकड़ों लोगों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उनके रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक ने उनको आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इससे पूर्व धोखाधड़ी का शिकार हुए लोगों ने थाना सदर पुलिस को मामले की शिकायत दी थी, मगर कार्रवाई न होने से खफा होकर मंगलवार को उन्होंने लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर रोष जताया। आरोप लगाया कि सोसायटी संचालक उन लोगों से लाखों रुपये जमा कराकर फरार हो गया। वे काफी समय से सोसायटी संचालक और कर्मियों से संपर्क कर रहे थे, मगर उनके मोबाइल नंबर बंद आ रहे थे।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि कर्मी उनके पास आकर उनसे मासिक किस्त लेकर जाते थे। इनमें से कई लोगों ने सोसायटी में अपने और परिजनों के नाम से एफडी भी कराई हुई थी। वह लोग गत सप्ताह 13 दिसंबर को सोसायटी के कार्यालय गए थे। यहां कार्यालय पर ताला लटका हुआ था। आसपास पड़ोस से सूचना मिली कि यह कार्यालय काफी समय से बंद है साथ ही पता चला कि सोसायटी के लोग सारा रुपया लेकर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन लोगों ने कराई एफडी
आशा रानी ने दो एफडी में डेढ़ लाख रुपये, मार्शल सिंह ने तीन एफडी के जरिए 5.40 लाख, पारुल मक्कड़ ने दो एफडी में 6.05 लाख, अमरजीत कौर ने चार एफडी में 11.50 लाख रुपये और विपुल कुमार ने 50 हजार रुपये की एफडी कराई थी। आरोपियों ने एफडी में रुपया जमा कराने पर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed