{"_id":"612019de8ebc3e7a183717e3","slug":"vicious-thugs-cheated-two-lakh-92-thousand-990-rupees-from-three-kurukshetra-news-knl805633123","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर ठगों ने तीन उपभोक्ताओं से ठगे दो लाख 92 हजार 990 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शातिर ठगों ने तीन उपभोक्ताओं से ठगे दो लाख 92 हजार 990 रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन अलग-अलग मामले में शातिर ठगों ने चिकित्सक सहित तीन लोगों से दो लाख 92 हजार 990 रुपये की ठग लिए। चिकित्सक सहित दो लोगों से ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई। वहीं एक भूतपूर्व सैनिक को मकान बनाने के लिए सीमेंट व सरिए दिलाने के नाम पर दो शातिर ठगों ने एक लाख 55 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस ने शिकायत पर तीनों मामले में केस दर्ज कर लिए हैं।
सिटी थाना थानेसर में दर्ज शिकायत में विक्रम सिंह हाल वासी कुरुक्षेत्र ने कहा कि वह कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल में डॉक्टर के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे उन्होंने यूपीआई एक्टिव कराने के लिए पंजाब नेशनल बैंक के कस्टमर केयर की वेबसाइट से नंबर लेकर कस्टमर केयर को कॉल की थी। कस्टमर केयर से अनुदेश के तहत उन्होंने अपना अकाउंट नंबर, एटीएम नंबर व एटीएम पिन पीएनबी की आधिकारिक एप्लीकेशन पीएनबी सपोर्ट पर एंटर किया था। उन्होंने यहां अपना कोई ओटीपी नंबर व सीवीवी नंबर शेयर नहीं किया था, मगर उनके अकाउंट से 98000 हजार रुपये कट गए। इसकी शिकायत उन्होंने बैंक को भी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं बाबैन पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में राजेश कुमार वासी जोगी माजरा ने कहा कि उसके पास एचडीएफसी का क्रेडिट कार्ड है। उसे इस कार्ड को बंद कराना था, इसलिए उसने एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर पर एक अगस्त को सुबह करीब 11:30 बजे बातचीत की, जिसने उसे क्रेडिट कार्ड विभाग में बात करने के लिए कहा था। तब उसने गूगल पर सर्च करके मिले फोन नंबर पर कॉल की थी तथा क्रेडिट कार्ड को बंद करने की मांग की थी। इस पर उक्त व्यक्ति ने उससे क्रेडिट कार्ड की पूरी जानकारी मांगी। जानकारी देने के बाद उसके क्रेडिट कार्ड से 39,990 रुपये का ट्रांजेक्शन हो गया है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
भूतपूर्व सैनिक से सीमेंट और सरिया दिलाने के नाम पर 1.55 लाख ठगे
कृष्णा गेट पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में विजय कुमार वासी टीकरी ने कहा कि वह 2020 में सेना से सेवानिवृत्त हुआ था। वह गांव में ही मकान बना रहा था, जिसका लेंटर डलना था। 16 अगस्त को उसके पास दो लोग आए, जिन्होंने खुद को जेई बताया और उसे मार्केट से कम दाम पर सरिया व सीमेंट दिलाने का आश्वासन दिया। अगले दिन वह 17 अगस्त को दो लाख रुपये लेकर कुरुक्षेत्र आंबेडकर चौक पहुंचा, जहां उसे उक्त दोनों लोग मिले और उसे झांसा रोड पर एक सीमेंट की दुकान पर ले गए। दुकान पर उसने 200 बैग सीमेंट और 20 क्विंटल सरिया एक लाख 55 हजार रुपये में लेना तय कर लिया। उसके बाद वह उन लोगों के साथ दोबारा आंबेडकर चौक आ गया। यहां उसने उन दोनों को सीमेंट व सरिया की पूरी पेमेंट एक लाख 55 हजार रुपये दिए थे। तब उन्होंने सामान लेने के लिए उसे दुकान पर बुला लिया, मगर काफी देर इंतजार करने के बाद दुकान पर कोई नहीं आया, बाद में मालूम चला कि यह दुकान उनकी नहीं थी। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।