{"_id":"69372f1fa968a75a09046e7e","slug":"vhp-demands-action-against-illegal-encroachments-meat-shops-and-street-vendors-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-146608-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: विहिप ने अवैध कब्जे, मांस की दुकानों और रेहड़ी अतिक्रमण पर की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: विहिप ने अवैध कब्जे, मांस की दुकानों और रेहड़ी अतिक्रमण पर की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
शाहाबाद। एसडीएम चिनार चहल से बातचीत करते विहिप कार्यकत्र्ता। विज्ञप्ति
शाहाबाद। सोमवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एसडीएम कार्यालय पहुंचे और एसडीएम चिनार चहल से स्थानीय मुद्दों पर संवाद किया। कार्यकर्ताओं का नेतृत्व विहिप जिला सहमंत्री महेश भक्त और पंडित राजेश शर्मा कर रहे थे। जिला सहमंत्री महेश भक्त ने कहा कि शहर में अवैध कब्जों, मांस की दुकानों और सड़क अतिक्रमण जैसी समस्याओं पर करीब छह माह पहले शाहाबाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था लेकिन अभी तक उस पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है।
अब विहिप ने प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है कि अगर तय समय सीमा में इन शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होती है तो संगठन जनहित में स्वयं कोई कदम उठाने को मजबूर होगा। महेश भक्त ने कहा कि शाहाबाद लाडवा रोड पर दो मंदिर हैं और इसी रोड पर कुछ मांस की दुकानें चल रही हैं जिससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होती हैं। उन्होंने कहा कि यह विषय धार्मिक और सामाजिक संवेदनशीलता से जुड़ा है, इसलिए प्रशासन को इसमें त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। विहिप ने आरोप लगाया कि बराड़ा रोड पर सरकारी भूमि पर धीरे-धीरे अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है।
संगठन का कहना है कि कई बार विभागों को अवगत कराया गया लेकिन कब्जाधारियों को कार्रवाई न होने का लाभ मिल रहा है। पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि लाडवा चौक शहर का व्यस्ततम स्थल है लेकिन पुल के नीचे अवैध रेहड़ियों और फड़ियों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि सुबह और शाम के समय भारी जाम लगता है।
विज्ञापन
एसडीएम चिनार चहल ने विहिप के प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और कहा कि संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं और अगर संबंधित विभाग के किसी कर्मचारी ने इस पर कार्रवाई नहीं की है तो उसकी भी जवाबदेही होगी।