फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Verses of Gita gave spiritual knowledge to humanity: Badauli

गीता के श्लोकों ने मानवता को दिया आध्यात्मिक ज्ञान : बड़ौली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Verses of Gita gave spiritual knowledge to humanity: Badauli
कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर पर सांध्यकालीन आरती करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली। 
कुरुक्षेत्र। धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र का एक पौराणिक और आध्यात्मिक इतिहास रहा है। इस धरा पर जहां भगवान श्रीकृष्ण ने मोह ग्रस्त अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया, वहीं पवित्र ग्रंथ गीता के श्लोकों ने मानवता को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान किया है। यह विचार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने व्यक्त किए।
विज्ञापन

वे मंगलवार को देर शाम ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में महोत्सव के गीता महाआरती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इससे पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के साथ प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर, खेल मंत्री गौरव गौतम, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने गीता महोत्सव पर ब्रह्मसरोवर की महाआरती और पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

महाआरती का गुणगान पंडित बलराम गौतम, पंडित सोमनाथ शर्मा, गोपाल कृष्ण गौतम, अनिल व रुद्र ने किया। केडीबी की तरफ से सभी मेहमानों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ौली ने कहा कि युद्ध के बीच में शांति देते हुए श्री कृष्ण जी ने अर्जुन को जो पाठ पढ़ाया, उसका अनुसरण आज के हर युवा को जरूर करना चाहिए। गीता का ज्ञान प्रत्येक मनुष्य को उनके लक्ष्य के प्रति समर्पण सिखाता है और तीव्र बुद्धि व विवेक का इस्तेमाल करते हुए किस प्रकार हम विजय हासिल कर सकते हैं, यह ज्ञान केवल गीता मेें ही पाया जा सकता है। गीता केवल हिंदू धर्म का ग्रंथ नहीं है बल्कि प्रत्येक मनुष्य के जीवन जीने का सार है। बड़े गर्व की बात है कि विदेशी लोग भी धर्मग्रंथ गीता को पढ़ते हैं और गीता के अनुसार अपने जीवन को आगे बढ़ा रहे हैं।
खाद्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि महान ग्रंथ गीता का उपदेश आज की युवा पीढ़ी के लिए बेहद आवश्यक है। यह पवित्र ग्रंथ गीता एक आदर्श व्यक्ति बनने के लिए प्रेरित करती है और एक-दूसरे से जुड़ना सिखाती है और इस समरसता से हम दुनिया को सही दिशा में चलने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि गीता का ज्ञान प्रत्येक मनुष्य को उनके लक्ष्य के प्रति समर्पण सिखाता है। गीता के अंदर जो शक्ति है, वह प्रत्येक मनुष्य को मजबूत बनाती है। जीवन का जो भी लक्ष्य हो, उसे पूर्ण समर्पण भावना के साथ हासिल किया जा सकता है। यदि मनुष्य अपने मन की हर शंका को गीता के माध्यम से दूर करेगा तो निश्चित ही वह जीवन में सफल रहेगा और दृढ़ता के साथ हर चुनौती को पूरा करेगा।

कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर पर सांध्यकालीन आरती करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली। 

कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर पर सांध्यकालीन आरती करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed