फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Verdict on fate of aspirants trapped in EVM, will now open on 12

Kurukshetra News: इवीएम में कैद हुआ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, अब 12 को खुलेंगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Verdict on fate of aspirants trapped in EVM, will now open on 12
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। नगर निकाय चुनाव रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदाताओं ने नई शहरी सरकार का अपना फैसला ईवीएम में बंद कर दिया है, जो अब 12 मार्च को खुलेंगी। चुनाव आयोग की वोटर टर्नआउट एप पर दिखाए गए आंकड़ों के अनुसार सायं 7:25 बजे तक थानेसर में 137677 मतदाताओं में से 50.4 प्रतिशत व इस्माईलाबाद में 10539 मतदाताओं में से 64.9 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन

थानेसर नगर परिषद में चेयरपर्सन पद के लिए 32 वार्डों में 108 बूथ बनाए गए थे, जबकि पार्षद पद के लिए 101 बूथ बनाए गए थे। जिनमें महिलाओं, युवाओं व दिव्यांगजनों ने बढ़-चढ़कर अपने मत के अधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया। वहीं इस्माईलाबाद के उपचुनाव के लिए 13 बूथ बनाए गए थे। जहां पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक जारी रहा। कई केंद्रों पर सुबह मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। सभी बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रशासन की तरफ से पुलिस व अन्य फोर्स की नियुक्ति की गई।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा सभी बूथों पर पल-पल मतदाताओं द्वारा किए जा रहे मतों की संख्या जानने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था। जहां से हरियाणा निर्वाचन कार्यालय को पल-पल की सूचना भेजी जा रही थी। बकायदा प्रशासनिक अधिकारी भी इस कंट्रोल रूम में वेबकास्टिंग के माध्यम से हर बूथ की गतिविधि पर नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




आब्जर्वर व पुलिस पर्यवेक्षक की हर गतिविधि पर टिकी रहीं नजरें


निकाय चुनाव के सामान्य आब्जर्वर आईएएस प्रदीप कुमार, पुलिस पर्यवेक्षक आईपीएस भारती डबास व जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने विशेष रूप से बनाए गए बूथों का निरीक्षण किया और बूथों पर की गई व्यवस्था का आकलन किया। यहां पर प्रशासन की तरफ से तमाम पुख्ता इंतजाम किए गए थे और वोटिंग का कार्य सुचारू रूप से चल रहा था। इसके साथ-साथ नप थानेसर के लिए गुरुकुल में बनाएं गए बूथ सहित अन्य बूथों का निरीक्षण कर वहां पर ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों से फीडबैक ली।



शांतिपूर्ण हुए चुनाव, 12 को मतगणना : नेहा सिंह

उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण हुआ। उन्होंने चुनाव के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारीगण, कर्मचारी व चुनाव ड्यूटी से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया उन्होंने बताया कि 12 मार्च को मतगणना होगी।



भाजपा व कांग्रेस के बीच ही दिखा मुकाबला
वार्ड सात व 32 में सर्वसम्मति से पार्षद बन चुके हैं, जिसके चलते रविवार को 30 वार्डों में पार्षद पद का चुनाव करवाया गया। इन वार्डों में 91 प्रत्याशी मैदान में रहे जबकि चेयरपर्सन पद पर पांच महिला प्रत्याशियों के बीच जंग रही। हालांकि सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा करते रहे लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा व कांग्रेस में ही दिखाई दिया।

चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए 750 अधिकारियों, कर्मचारियों की 108 बूथों पर डयूटी लगाई गई थी। इसके अलावा नौ डयूटी मजिस्ट्रेट और 11 नोडल अधिकारी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed