फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vehicle speed slowed down due to fog, possibility of drizzle today

Kurukshetra News: कोहरे से वाहनों की गति रही धीमी, आज बूंदाबांदी की संभावना

Sun, 01 Feb 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 01 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Vehicle speed slowed down due to fog, possibility of drizzle today
कुरुक्षेत्र। जिले भर में शुक्रवार को धूप खिलने के बाद अगले ही दिन शनिवार को फिर मौसम में बदलाव हुआ। सुबह 11 बजे तक गहरा कोहरा छाया रहा तो दिन भर हल्के बादल भी रहे। सुबह आठ बजे तक भी कोहरे के चलते दृश्यता शून्य रही, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी तो हादसे की आशंका भी बनी रही।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे हल्की धूप खिली लेकिन करीब दो घंटे तक रही इस धूप का भी ठंड व बदले मौसम पर असर नहीं दिखा। अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम आठ डिग्री तक दर्ज किया गया। वहीं आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीत लहरें भी चलती रही, जिससे ठंड और बढ़ गई। वहीं आज रविवार को मौसम में और भी बदलाव होने व बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। अधिकत तापमान 21 व न्यूनतम 11 डिग्री तक रहने का अनुमान लगाया जा रहा है जबकि कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ ममता का कहना है कि सोमवार को भी बादल छाए रह सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed