फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   vehicle, light, red light, vip culture, vip, kurukshetra

गाड़ी से बत्ती उतार त्यागा वीआईपी कल्चर

Fri, 21 Apr 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Fri, 21 Apr 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
vehicle, light, red light, vip culture, vip, kurukshetra
red light drop from vehicle - फोटो : अमर उजाला

जिला में अब वीवीआईपी और वीआईवी गाड़ियों की लाल, नारंगी और नीली बत्ती गुल हो जाएगी। मोदी सरकार के एक आदेश के लागू होने से 10 दिन पहले इसका असर दिखने लगा है। जहां राजनेताओं के एक के बाद एक लाल बत्ती उतारकर इस आदेश का समर्थन किया जा रहा है, वहीं अधिकारी वर्ग में कुरुक्षेत्र की डीसी सुमेधा कटारिया ने भी वीरवार को अपने सरकारी वाहन से बत्ती उतरवाकर अन्य अधिकारियों संकेत दे दिया है कि वे आदेश की पहली तारीख का इंतजार ना करें और वीआईपी ठाठबाठ को छोड़ जनता की सेवा के लिए काम में जुटें।

विज्ञापन


जाहिर है कि कुरुक्षेत्र जिला की थानेसर, शाहाबाद, लाडवा और पिहोवा में भाजपा के तीन और इनेलो से एक विधायक हैं, लेकिन इनमें लाडवा के विधायक डा. पवन सैनी ने उपरोक्त आदेश से करीब डेढ़ माह पहले ही अपने वाहन से नारंगी बत्ती उतार कर वीआईपी कल्चर को छोड़ने की बात कही थी। इसके लिए सोशल मीडिया पर उनकी काफी सराहना भी हुई। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद कुरुक्षेत्र गुरुकुल के आचार्य से हिमाचल के राज्यपाल बने आचार्य देवव्रत ने भी खुद अपनी गाड़ी से लाल बत्ती उतारकर इसे फेसबुक पर शेयर किया।
विज्ञापन


वहीं वीरवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज और राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने भी अपनी गाड़ी से खुद कुरुक्षेत्र में ही लाल बत्ती उतारी। इधर राज्यमंत्री और जिला के शाहाबाद हलके से विधायक कृष्ण बेदी ने अपने वाहन से लाल बत्ती उतारते हुए फोटो फेसबुक पर शेयर की। वहीं चंद दिनों पहले ही कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव अशोक मनोनित किए गए अशोक सुखीजा ने भी वीरवार शाम को लालबत्ती उतारी। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले की सराहना की।       
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लाल बत्ती का मलाल      
कइयों की लगी लगाई बत्ती गुल हो रही है,वहीं विचित्र स्थिति उन नेताओं की है,जो लाल बत्ती हासिल करने के लिए लंबे समय से तिगड़म लड़ा रहे थे। अब इन्हें ये लाल बत्ती भले ना मिले मगर जीवन भर लाल बत्ती का मलाल जरुर रहेगा।       


दुकानों में बेकार हो जाएंगी ये लाल बत्तियां          
जिला में करीब 150 से अधिक कार शृंगार की दुकानें है। इनमें अधिकांश दुकानों में वीआईपी लाल बत्तियां  1700 से 2200 रुपये तक में बेची जाती है। मगर अब ये बत्तियां शायद ही कभी डिब्बे से बिक्री के लिए बाहर आए। सिर्फ राजनेताओं और अधिकारियों को ही नहीं,बल्कि इन दुकानदारों को भी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed