फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vedic culture will increase the morale strength of students: Prof. Dhingra

वैदिक संस्कृति से बढ़ेगी विद्यार्थियों की मनोबल शक्ति : प्रो ढींगरा

Wed, 22 May 2024 05:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 22 May 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Vedic culture will increase the morale strength of students: Prof. Dhingra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ( यूआईईटी ) इस्कॉन मंदिर के साथ एमओयू साइन किया गया है, जिसके तहत विद्यार्थियों में कौशल विकास को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। एमओयू के लिए कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने यूआईईटी संस्थान व इस्कॉन मंदिर को बधाई दी।
कुवि में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार प्रति वर्ष नए छात्रों को इंडक्शन कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण दिया जाता है। इस प्रशिक्षण में विद्यार्थियों की बौद्धिक, मानसिक व शारीरिक विकास को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि विद्यार्थी पूर्णतया सक्षम होकर तकनीकी क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर सके।
विज्ञापन


डीन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी व यूआईईटी संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने बताया कि नूतन विद्यार्थी तकनीकी क्षेत्र में जब अपनी शिक्षा आरंभ करते हैं तो उन्हें शिक्षा में नयापन देखने को मिलता है और जब अचानक विद्यार्थियों को इस प्रकार का वातावरण मिलता है तो दबाव व तनाव आना स्वाभाविक है। वैदिक संस्कृति से विद्यार्थियों की मनोबल शक्ति बढ़ती है। तनाव को दूर करने के लिए इस्कॉन के माध्यम से विद्यार्थियों को प्राचीन संस्कृति के माध्यम से संस्कार और नैतिक मूल्य की बातों से अवगत कराया जाएगा, जिससे वैदिक संस्कृति से विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन होगा और राष्ट्र निर्माण को ताकत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्कॉन मंदिर के उप-प्रधान मोहन गौड़ चंद्रा दास व प्रेम सिंधु दास ने बताया कि वैदिक संस्कृति से विद्यार्थियों को जोड़कर आत्मीय अनुभूति प्रदान कर उनका मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास भी होगा। एमओयू इंचार्ज डॉ. राजेश अभिनेत्री ने बताया कि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए संस्थान पिछले छह महीने से निरंतर अच्छा प्रयास कर रहे थे और आज इसमें सफलता मिली है, जिसका फायदा संस्थान के साथ विद्यार्थियों को भी मिलेगा। इस मौके पर डॉ. संजय काजल, डॉ. प्रणय जैन, अधीक्षक सत नारायण वर्मा, रविंदर तोमर, हरिकेश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed