{"_id":"08552eedd58eb542e491432607d9ef03","slug":"vc-encourages-yoga-participants","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलपति ने किया योग प्रतिभागियों को प्रोत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलपति ने किया योग प्रतिभागियों को प्रोत्साहित
कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 06 Mar 2014 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय अंतर यूनिवर्सिटी महिला एवं पुरुष योग चैंपियनशिप जीतने वाली केयू की टीमों को कुलपति डॉ. डीडीएस संधू ने प्रोत्साहित किया। खेल निदेशालय के निदेशक अर्जुन अवार्डी डॉ. दलेल सिंह के साथ कुलपति ने विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत मायने नहीं रखती, बल्कि प्रतिभागियों के प्रदर्शन का महत्व होता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी को सिर्फ खेल भावना से खेलते हुए अपनी प्रतिभा दिखानी चाहिए।
मेहनत करने वालों को हमेशा सफलता मिलती है। इसलिए खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से पहले कड़ा परिश्रम करना चाहिए, ताकि सफलता उनके कदम चूमें। डॉ. दलेल सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में चल रही अखिल भारतीय अंतर यूनिवर्सिटी महिला एवं पुरुष योग चैंपियनशिप में केयू के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जीत हासिल की है।
विज्ञापन
पुरुष व महिला वर्ग की चैंपियनशिप की ट्राफी अपने नाम कर खिलाड़ियों ने न सिर्फ अपने हुनर का जलवा बिखेरा, बल्कि केयू का भी नाम रोशन किया। उल्लेखनीय है कि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की योग टीम ने अखिल भारतीय अंत: यूनिवर्सिटी योग (पुरुष व महिला) चैंपियनशिप पर चार मार्च को कब्जा किया था।
पुरुष वर्ग ने 1330 एवं महिला वर्ग की टीम ने 1367 अंक हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम की।