फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vatsalya Vatika organized Yagna at VIP Ghat

Kurukshetra News: वात्सल्य वाटिका द्वारा वीआईपी घाट पर यज्ञ का किया गया आयोजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Vatsalya Vatika organized Yagna at VIP Ghat
कुरुक्षेत्र। वात्सल्य वाटिका द्वारा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के शुभारंभ दिवस पर ब्रह्मसरोवर के वीआईपी घाट पर यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें वाटिका के स्टाफ और बच्चों सहित कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल सहित संत राजेंद्र व अन्य शामिल हुए। संत राजेंद्र द्वारा बताया गया कि यज्ञ के द्वारा वातावरण शुद्ध होता है एवं प्राकृतिक ऊर्जा का संचार यज्ञ करने वालों में रहता है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह यज्ञ एक तरह से शक्ति और शुभ का प्रतीक है। यज्ञ में उपस्थित कृष्ण पांचाल अध्यक्ष बाल कल्याण समिति द्वारा बताया गया की वात्सल्य वाटिका के बच्चों में शिक्षा, संस्कार व स्वास्थ्य को लेकर वर्षों से मुहिम चलाए हुए है। वात्सल्य वाटिका के संस्थापक स्वामी हरिओम दास परिव्राजक के मार्गदर्शन में वात्सल्य वाटिका परिवार बच्चों के जीवन में ऊर्जा भरने का काम करती है और समय-समय पर सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को शारीरिक, आध्यात्मिक और मानसिक रूप से मजबूत करने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा समय-समय पर बच्चों के अलग-अलग प्रकार के शिविरों का आयोजन करके वाटिका परिवार बच्चों को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोडऩे का कार्य लगातार कर रही है। उनके द्वारा बताया गया कि भगवान योगेश्वर की पावन धरा पर वाटिका परिवार द्वारा चलाए गए अभियान एक तरह से क्रांति के धौतक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed