Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vatsal brought glory to Gurukul in Mallakhamb, stood third in the state

Kurukshetra News: मल्लखंभ में वत्सल ने चमकाया गुरुकुल का नाम, प्रदेश में तृतीय स्थान पर रहे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Vatsal brought glory to Gurukul in Mallakhamb, stood third in the state
कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय खेल महोत्सव में मल्लखंभ में तृतीय रहे वत्सल को गुरुकुल पहुंचने पर सम्
कुरुक्षेत्र। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में 1 से 3 मई तक हुए राज्य स्तरीय खेल महोत्सव में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के छात्र वत्सल आर्य ने मल्लखंभ का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तृतीय स्थान हासिल किया। वत्सल को पंजाब के पूर्व एडवोकेट जनरल रहे अनमोल रत्न सिद्धू की ओर से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

गुरुकुल प्रधान राजकुमार गर्ग, निदेशक ब्रिगेडियर डाॅ. प्रवीण कुमार, प्राचार्य सूबे प्रताप, व्यवस्थापक रामनिवास आर्य ने वत्सल और मल्लखंभ कोच अनिल आर्य को बधाई देते हुए स्वागत किया। निदेशक ब्रिगेडियर डाॅ. प्रवीण कुमार ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी और खेलो इंडिया की ओर से पांचवें भारतीय पारंपरिक खेल व खेलकूद महोत्सव का आयोजन यूनिवर्सिटी कैंपस में किया गया। इसमें गतका, मल्लखम्भ, मल्लयुद्ध, गिल्ली-डंडा, कबड्डी, खो-खो, लाठी, रस्सीकूद और योग जैसे 15 से अधिक खेलों को प्रोत्साहित किया गया। महोत्सव में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के छात्र वत्सल आर्य ने मल्लखंभ प्रतिस्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में खेलों का विशेष महत्व है और खेल से बच्चे के शारीरिक विकास के साथ-साथ उसके अंदर टीम भावना और आपसी भाईचारा उत्पन्न होता है।

कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय खेल महोत्सव में मल्लखंभ में तृतीय रहे वत्सल को गुरुकुल पहुंचने पर सम्

कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय खेल महोत्सव में मल्लखंभ में तृतीय रहे वत्सल को गुरुकुल पहुंचने पर सम्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed