फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vasu and Naman stand first in National AI Idol Competition

Kurukshetra News: राष्ट्रीय एआई आइडल प्रतियोगिता में वासु और नमन प्रथम

Sun, 15 Feb 2026 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 15 Feb 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Vasu and Naman stand first in National AI Idol Competition
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर नया कीर्तिमान रचते हुए एआई आइडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया है। इसके लिए विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर अटल संचार भवन के मिनी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में एमए जनसंचार प्रथम वर्ष के विद्यार्थी वासु और नमन को विशेष सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


दोनों छात्रों ने नई दिल्ली में आयोजित रेडियो फेस्टिवल 2026 के नौवें संस्करण में राष्ट्रीय एआई आइडल प्रतियोगिता (सामाजिक बदलाव के लिए एआई छात्र वीडियो प्रतियोगिता) में प्रथम स्थान हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। वासु की एआई आधारित लघु फिल्म सिंचाई की राह और नमन की फिल्म नवचेतन ने कृषि नवाचार तथा तकनीक के माध्यम से ग्रामीण सशक्तिकरण के विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता भारत अंतरराष्ट्रीय केंद्र के सीडी देशमुख ऑडिटोरियम में संपन्न हुई।
विज्ञापन

निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने दोनों छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बधाई दी और कहा कि संस्थान का लक्ष्य छात्रों को उनकी प्रतिभा के अनुरूप तैयार करना है। ऐसी राष्ट्रीय उपलब्धियां छात्रों में आत्मविश्वास और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करती हैं। विजेताओं को प्रमाण-पत्र के साथ नकद पुरस्कार भी दिए गए। वासु को यूनेस्को दक्षिण एशिया निदेशक टिम कर्टिस तथा नमन को प्रसार भारती के पूर्व सीईओ शशि शेखर वैंपाटी ने सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed