फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Various organizations took to the streets to protest against the increasing crime against women and took out a march.

Kurukshetra News: महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के विरोध में सड़कों पर उतरे विभिन्न संगठन, निकाला मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Various organizations took to the streets to protest against the increasing crime against women and took out a march.
कुरुक्षेत्र। महिला जागरुकता एवं सुरक्षा बारे मार्च निकालती संगठनों की पदा​धिकारी एवं अन्य। संवा
कुरुक्षेत्र। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के विरोध में जन संघर्ष मंच हरियाणा, मनरेगा मजदूर यूनियन और निर्माण कार्य मजदूर मिस्त्री यूनियन की ओर से जनसभा आयोजित की गई। मदन लाल ढींगरा पार्क से शुरू होकर संगठनों ने मेन बाजार, कच्चा घेर और अंबेडकर चौक पर मार्च निकाला। इस दौरान संगठनों ने आवाज उठाई कि कामकाजी महिलाओं को कार्यालय और रिहायशी क्षेत्रों में सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

संगठनों ने सफीदों की रंग फैक्टरी में आग लगने से पांच महिला मजदूरों की मौत पर दो मिनट का मौन रखा। मंच महासचिव एडवोकेट सुदेश कुमारी ने कहा कि महिला दिवस का इतिहास कामकाजी महिलाओं की ओर से कार्यस्थल पर शोषण, दमन, उत्पीड़न, लैंगिक असमानता के खिलाफ, आठ घंटे का कार्यदिवस, समान काम-समान वेतन, शिक्षा स्वास्थ्य व सार्वभौमिक मताधिकार आदि मांगों के लिए किए संघर्षों का गौरवशाली इतिहास है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1908 में अमेरिका के शहर न्यूयॉर्क में महिला मजदूरों ने अपनी मांगों के लिए हड़ताल और विशाल प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

8 मार्च 1910 को डेनमार्क के कोपेनहेगन शहर में महिला सम्मेलन में मार्क्सवादी मजदूर नेता क्लारा जेटकिन ने संघर्ष को यादगार बनाने के लिए 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा, जो सर्वसम्मति से पास हुआ। तब से महिलाएं जुल्म-अत्याचार और शोषण-दमन, लैंगिक असमानता से मुक्ति हासिल करने के लिए संघर्षों के प्रतीक 8 मार्च को संकल्प दिवस के रूप में मनाती हैं। जनसभा का संचालन कविता विद्रोही ने किया। इस अवसर पर उषा कुमारी, पूर्व प्राचार्या रेखा धीमान, महासचिव सोमनाथ, बबली, मेवा राम, बलकार, पूजा, सीमा, वाणी, प्रतिमा, हरजिंदर कौर, वीनू, याशना, करनैल सिंह, सुरेश और चांदी राम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed