फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vande Mataram, cultural consciousness of India: Prof. Chowdhary

वंदे मातरम् भारत की सांस्कृतिक चेतना : प्रो. चौधरी

Sun, 16 Nov 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 16 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Vande Mataram, cultural consciousness of India: Prof. Chowdhary
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् पर प्रस्तुति देते कलाकार। स्वयं - फोटो : ramnagar news
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के राष्ट्रीय एकता शिविर में कुवि के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी ने कहा कि वंदे मातरम् महज एक गीत नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रभक्ति और आध्यात्मिक पहचान का सार है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जब राष्ट्रगीत और देशभक्ति के गीत सामूहिक रूप से गाते हैं, तो यह केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होता, बल्कि यह हृदय से राष्ट्र के प्रति निष्ठा व्यक्त करने का माध्यम बनता है। विद्यार्थियों ने वंदे मातरम् को शास्त्रीय शैली एवं क्षेत्रीय लोक धुनों में इसे पिरोकर देश भक्तिमय वातावरण बना दिया। गीत की हर प्रस्तुति ने यह संदेश दिया कि भारत विविधता में एकता का सर्वाेत्तम उदाहरण है और वंदे मातरम् इस एकता का सबसे पवित्र बंधन है। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आनंद कुमार, उप कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नीरज बातिश, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजरतन, डॉ. निधि माथुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed