{"_id":"63487fdbef9cac1e517bc457","slug":"vande-bharat-train-is-very-special-will-run-six-days-a-week-from-19-kurukshetra-news-knl124383983","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहद खास है वंदे भारत ट्रेन, 19 से सप्ताह में छह दिन दौड़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहद खास है वंदे भारत ट्रेन, 19 से सप्ताह में छह दिन दौड़ेगी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरवार को ऊना रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी देकर दिल्ली के लिए रवाना किया तो इसे देखने के लिए हर कोई उत्साह से लबरेज नजर आया। गांव का स्टेशन हो या फिर रेलवे जंक्शन हर कोई इस ट्रेन का मुरीद बना रहा। कुरुक्षेत्र रेलवे जंक्शन पर भी ऐसा ही नजारा दिखाई दिया। हर कोई ट्रेन की झलक पाने के लिए बेताब रहा। लोगों का कहना था कि धर्मनगरी में इस ट्रेन के ठहराव के लिए प्रयास शुरू किए जाएंगे।
अंबाला की ओर जाने वाले कई यात्रियों ने अपनी ट्रेन तक मिस कर दी तो वहीं शहर से भी बड़ी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। पौने तीन बजे ट्रेन जैसे ही कुरुक्षेत्र जंक्शन के समीप पहुंची और सीटी बजी तो हर कोई इसे देखने के लिए ठहर सा गया। ट्रेन को देख सभी की जुबां से यही बात निकली कि काश यहां भी इस ट्रेन का ठहराव होता। संवाद
बेहद खास है वंदे भारत ट्रेन
बता दें कि वंदे भारत ट्रेनों में यात्रा को सुरक्षित और अधिक आरामदायक बनाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं। अब इस नई ट्रेन में रिक्लाइनिंग सीट लगाई गई हैं। ऑटोमेटिक फायर सेंसर की व्यवस्था के साथ ही सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। वाईफाई सुविधा के साथ ऑन-डिमांड कंटेंट की व्यवस्था है। यह देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन होगी। अभी जो तीन अन्य ट्रेन चल रहे हैं, वे अहमदाबाद-मुंबई, नई दिल्ली-वाराणसी और नई दिल्ली-माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलाई जा रही है।
विज्ञापन
यह होगा कुरुक्षेत्र से गुजरने का समय
रेलवे स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि नई दिल्ली से सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर यह ट्रेन ऊना की ओर चलेगी तो सुबह साढ़े सात बजे कुरुक्षेत्र स्टेशन क्रॉस करेगी। वहीं शाम को दिल्ली की ओर चार बजकर 40 मिनट पर कुरुक्षेत्र जंक्शन से गुजरेगी। फिलहाल इसे सप्ताह में छह दिन चलाया जाएगा। शुक्रवार को बंद रहेगी।
ट्रेन ठहराव के लिए पीएम से करेंगे मांग : सांसद
वंदे भारत ट्रेन जैसे ही कुरुक्षेत्र से पहली बार गुजरी तो धर्मनगरी व आसपास के लोगों में यह मांग उठने लगी है कि यहां भी ट्रेन का ठहराव होना चाहिए। सांसद नायब सिंह सैनी का कहना है कि कुरुक्षेत्र धर्मक्षेत्र है और यहां हर रोज देश-विदेश से 10 से 20 हजार तक पर्यटक आते हैं। समय-समय पर बड़े धार्मिक व अन्य आयोजन होते हैं, जिसमें भी लाखों की संख्या में लोग दूर-दराज से यहां पहुंचते हैं। कुरुक्षेत्र की विदेशों में भी पहचान है। ऐसे में यहां वंदे भारत जैसी ट्रेन का ठहराव होना चाहिए। वे इसके लिए प्रयास करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक भी मांग पहुंचाई जाएगी। उन्हें भी उम्मीद है कि कुरुक्षेत्र में इस ट्रेन का ठहराव जरूर होगा।