फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vande Bharat stopped for the first time and was welcomed with drums and patriotic songs.

Kurukshetra News: पहली बार रुकी वंदेभारत का ढोल और देशभक्ति गीतों से स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat stopped for the first time and was welcomed with drums and patriotic songs.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र जंक्शन पर शनिवार को वंदे भारत ट्रेन का आगमन हुआ। पहली बार वंदेभारत ट्रेन जैसे ही रुकी तो लोगों ने ढोल और देशभक्ति गीतों से स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से चार नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिनमें से एक का ठहराव कुरुक्षेत्र में भी तय किया गया है। ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों बजने लगे। शहरवासियों ने देशभक्ति गीतों से ट्रेन और उसमें सवार यात्रियों का स्वागत किया ।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने बतौर मुख्य अतिथि ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी कुरुक्षेत्र से दिल्ली तक का सफर किया। उनके साथ स्कूली बच्चों सहित 45 यात्री इस यात्रा में शामिल हुए। फिरोजपुर से दिल्ली जाने वाली 02462 वंदेभारत ट्रेन शनिवार को कुरुक्षेत्र स्टेशन पर एक घंटा 25 मिनट देरी से दोपहर 2:17 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-एंक पर पहुंची। ट्रेन का स्टेशन पर 10 मिनट का ठहराव रहा और इसके बाद यह दिल्ली के लिए रवाना हुई। यात्रियों को रेलवे की ओर से इस विशेष यात्रा के लिए फ्री पास उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी और सांसद नवीन जिंदल के प्रयासों से कुरुक्षेत्र को वंदेभारत ट्रेन का ठहराव मिला है। इससे शहर में रेलवे फाटक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एलिवेटेड ट्रैक परियोजना पर तेजी से कार्य जारी है, जो जल्द जनता को समर्पित होगी। इस ट्रेन से ब्रह्मसरोवर और ज्योतिसर जैसे पवित्र स्थलों का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक पुष्कर रमन त्रिपाठी, धर्मवीर मिर्जापुर, सुभाष कलसाना, विनोद गर्ग, मोती लाल सहित कई अधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed