फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vandana card can be made free of cost till 18

वंदना कार्ड 18 तक बनवा सकते हैं नि:शुल्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Vandana card can be made free of cost till 18
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना कार्यक्रम के अंतर्गत सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 70 वर्ष व इससे अधिक आयु वाले लाभार्थियों के लिए 18 जुलाई 2025 तक वय वंदना कार्ड नि:शुल्क बनाने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिला सिविल सर्जन डाॅ. सुखबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना कार्यक्रम के अंतर्गत वय वंदना कार्ड योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सीएचसी व पीएचसी केद्रों पर शेड्यूल बनाकर शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 18 जुलाई तक लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक और सायं चार बजे से छह बजे तक वय वंदना कार्ड नि:शुल्क बनाएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि सीडीएच शाहाबाद, सीएचसी लाडवा, सीएचसी मथाना, सीएचसी झांसा, सीएचसी पिहोवा, सीएचसी बारना, सीएचसी बाबैन, सेक्टर 4 पॉलीक्लीनिक, यूपीएचसी केएनजी, पीएचसी पिपली में सुबह नौ बजे से सायं तीन बजे तक वय वंदना कार्ड नि:शुल्क बनाने के लिए शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed