फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vaman Dwadashi fair will be held on 3 and 4 September, preparations have started

Kurukshetra News: 3 और 4 सितंबर को लगेगा वामन द्वादशी मेला, तैयारियां शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Vaman Dwadashi fair will be held on 3 and 4 September, preparations have started
कुरुक्षेत्र। 3 व 4 सितंबर को वामन द्वादशी मेले का आयोजन होगा जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए आयोजन समिति की बैठक संयोजक जयनारायण शर्मा की अध्यक्षता में रेणुका सदन में आयोजित हुई। बैठक में सब कमेटियों का गठन किया गया, जो अलग-अलग जिम्मा संभालेंगी। बैठक में आयोजन पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

जयनारायण शर्मा ने बताया कि 4 सितंबर को वामन भगवान की शोभायात्रा सायं तीन बजे दुखभंजन मंदिर से शुरू होगी। इस शोभायात्रा का शुभारंभ गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, ब्रह्मचारी ब्रह्मस्वरूप तथा महंत बंसी पुरी करेंगे। यह शोभायात्रा रेलवे रोड, आर्य समाज मार्किट, आंबेडकर चौक, अहलुवालिया चौक, पालिका बाजार, मोती चौक, नया बाजार, कच्चा घेर से वापस होती हुई, आंबेडकर चौक, गुरुद्वारा छठी पातशाही से होती हुई शाम छह बजे सन्निहित सरोवर पहुंचेगी, जहां पर वामन भगवान को नौका विहार करवाया जाएगा और आरती व भजन संध्या आयोजित होगी। शोभायात्रा में अनेक मनमोहक झांकियां शामिल होंगी और शानदार आतिशबाजी की जाएगी।
विज्ञापन

शोभायात्रा की तैयारी के लिए मनोज परुथी, एमके मौदगिल, विवेक भारद्वाज डब्बू तथा राजकुमार काला की सब कमेटी गठित की गई है, जोकि शोभायात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देगी। इससे पूर्व 3 सितंबर को प्रात: 9 बजे यज्ञ व तीर्थ पूजन के पश्चात वामन पुराण की कथा का आयोजन सन्निहित सरोवर पर होगा। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य शुकदेव व्यास पीठ से वामन पुराण की कथा करेंगे। कथा की तैयारियों के लिए रोहित शर्मा बबलू, प्रवीण गौतम, सुखदेव शर्मा, अमन शर्मा, राकेश गोस्वामी, सुरेन्द्र जोशी तथा विजय शर्मा शांति नगर की एक कमेटी गठित की गई है। 3 सितंबर को ही सन्निहित सरोवर पर खेल विभाग की ओर से खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी और शिक्षा विभाग की ओर से रंगोली व पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं का प्रबंध देखने के लिए यशपाल शर्मा, विजय शर्मा कूकी, रवि शर्मा, नरेश भारद्वाज, पूर्ण चंद शर्मा, पूर्व थानेदार को सब कमेटी में शामिल किया गया है। वहीं भोजन व्यवस्था के लिए विजय अत्री, अशोक वत्स, पवन लीला की सब कमेटी गठित की गई। प्रसाद वितरण की व्यवस्था का प्रबंध देखने के लिए राकेश तिवारी व राजीव शर्मा की सब कमेटी का गठन किया गया है। जयनारायण शर्मा ने बताया कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड तथा नगर की सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संस्थाओं के सहयोग से वामन भगवान की शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह पर फूल बरसाकर व जलपान आयोजित करके भव्य स्वागत किया जाएगा। 3 सितंबर को सायंकाल सन्निहित सरोवर पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से हरियाणा कला परिषद के सहयोग से वामन भगवान की नृत्य नाटिका प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed