फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Vaishno Maa's cave is ready, Mohammad Jahangir gets solace

Kurukshetra News: वैष्णो मां की गुफा तैयार का मोहम्मद जहांगीर को मिलता है सुकून

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Vaishno Maa's cave is ready, Mohammad Jahangir gets solace
कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रहमसरोवर तट पर तैयार की जा रही मां वैष्णों की गुफा। संवाद
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के पवित्र ब्रह्मसरोवर पर गीता जयंती महोत्सव के लिए मां वैष्णो देवी की गुफा तैयार करे रहे मोहम्मद जहांगीर अब हिंदू-मुस्लिम में भाईचारे के तौर पर पहचान बना चुके हैं। उन्हें वैष्णो मां की गुफा तैयार कर सुकून मिलता है। मोहम्मद जहांगीर हिंदू धर्म से जुड़े कई बड़े धार्मिक अनुष्ठानों से लेकर कथा स्थलों को भव्य रूप देने में माहिर है। वे पिछले 25 वर्षों में बागपत, हस्तिनापुर, मेरठ, रोहिणी, गाजियाबाद सहित कई अन्य जगहों पर धार्मिक अनुष्ठानों के भव्य मंडप तैयार कर चुके हैं। किसी कारणवश मां वैष्णो देवी के दर्शन न कर पाने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन मिल सकें, इसके लिए पिछले पांच वर्षों में कई जगहों पर मां वैष्णो देवी की गुफा तैयार कर चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं अब अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के लिए मां वैष्णो देवी की गुफा को तैयार करने में जुटे है। उनके साथ 34 कारीगरों की टीम दिन रात कड़ी मेहनत कर गुफा को अंतिम रूप देने में लगी हुई है। पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर गुफा को तैयार कर रहे इन 35 कारीगरों में 15 मुस्लिम समुदाय से और 19 हिंदू समुदाय से जुड़े हैं। इस गुफा में गणेश जी, शंकर जी, हनुमान जी, राम दरबार, बाबा भैरवनाथ के साथ-साथ मां वैष्णो के पिंडी रूप में श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। बिहार और उत्तराखंड से आए इन कारीगरों को गुफा को तैयार करने में 25 दिनों का समय लगता है।
विज्ञापन





पिछले 25 साल में कई जगह बना चुके हैं मां की गुफा : मोहम्मद जहांगीर
कारीगर मोहम्मद जहांगीर का कहना है कि वे पिछले 25 वर्ष से शादियों और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए भव्य मंडपों को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश सहित कई जगहों पर बना चुके हैं, लेकिन अब पिछले पांच वर्ष से अलग-अलग जगहों पर मां की गुफा को तैयार किया जा रहा। सबसे पहले सूरजकुंड मेले में तैयार की गई, उसके बाद लुधियाना, मेरठ और अब कुरुक्षेत्र में तैयार की जा रही है, जबकि आगे अलीगढ़ में भी तैयार की जाएगी। इससे मां के उन श्रद्धालुओं को लाभ होगा, जो किसी कारणवश मां वैष्णो देवी के दर्शन नहीं कर पाए। वहीं उनका कहना है कि हिंदू और मुस्लिम आपस में भाई-भाई हैं, मां की गुफा को तैयार कर सुकून मिलता है।

कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रहमसरोवर तट पर तैयार की जा रही मां वैष्णों की गुफा। संवाद

कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रहमसरोवर तट पर तैयार की जा रही मां वैष्णों की गुफा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed