फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Uttar Pradesh defeated Punjab in men's hockey league matches in Khelo India Youth Games-2021

Khelo India Youth Games: पुरुष हॉकी में उत्तर प्रदेश की जीत का सफर जारी, पंजाब को हरा सेमीफाइनल में बनाई जगह

Tue, 07 Jun 2022 03:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 07 Jun 2022 03:12 PM IST
सार

सुबह के सत्र के दूसरे मैच में मेजबान हरियाणा ने बिहार की टीम को 14-1 गोल के अंतर से हराया। यह मैच शुरू से अंत तक हरियाणा की टीम के कब्जे में ही रहा।  

विज्ञापन
Uttar Pradesh defeated Punjab in men's hockey league matches in Khelo India Youth Games-2021
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हॉकी मैच में खेलते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में उत्तर प्रदेश की पुरुष हॉकी टीम का लीग मैचों में जीत का सफर जारी रहा। इस टीम ने पंजाब की टीम को 5-4 के गोल के अंतर से पराजित करके सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। इस प्रतियोगिता में देश के आठ राज्यों की टीमों ने बेहद उम्दा प्रदर्शन किया।  

विज्ञापन


शाहाबाद हॉकी खेल प्रांगण में चार जून से पुरुष वर्ग के लीग मैचों का शुभारंभ हुआ था। इन लीग मैचों के अंतिम चरण के मैच काफी रोमांचकारी रहे। मंगलवार सुबह के सत्र में दो मैच खेले गए। इनमें पहला मैच उत्तर प्रदेश और पंजाब की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में शुरू से लेकर अंत तक उतार-चढ़ाव चलता रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मैच को जीतने का प्रयास किया, लेकिन अंतिम क्षणों में पंजाब की टीम एक गोल के अंतर से पीछे रह गई और उतर प्रदेश की टीम ने 5-4 के अंतर से मैच जीत लिया। 
विज्ञापन


सुबह के सत्र का दूसरा मैच मेजबान हरियाणा और बिहार की टीम के बीच खेला गया। यह मैच शुरू से अंत तक हरियाणा की टीम के कब्जे में रहा और हरियाणा की हॉकी टीम ने लगातार बिहार की टीम पर गोल दागे तथा अंत तक बिहार पर 14 गोल किए। बिहार की टीम केवल एक गोल ही कर पाई। इस तरह हरियाणा की टीम ने बिहार की टीम को 14-1 गोल के अंतर से हराकर मैच जीत लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। नौ जून को सुबह 8 बजे पंचकूला ताऊ देवी लाल स्टेडियम में पूल ए से प्रथम आने वाली टीम का पूल बी की द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम से मैच होगा। इसी खेल प्रांगण में सुबह 10 बजे पूल बी की प्रथम आने वाले टीम का पूल एक की द्वितीय स्थान पर आने वाली टीम से मैच होगा। इस प्रतियोगिता में 10 जून को सुबह आठ बजे तीसरे और चौथे स्थान के लिए मैच होगा तथा सुबह 10 बजे फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed