फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Using barley in flour provides relief from sugar and heart related diseases: Lokendra Singh

जौ का आटे में इस्तेमाल करने से शुगर और हृदय संबंधी बीमारियों से मिलती है निजात : लोकेंद्र सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Using barley in flour provides relief from sugar and heart related diseases: Lokendra Singh
कुरुक्षेत्र। किरमिच गांव  में किसानाें को जागरुक करती कृ​षि अ​धिकारी। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ समन्वयक डॉ. बलजीत सिंह सहारा की देखरेख में टीम ने वीरवार को थानेसर ब्लॉक के छह गांव में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जागरूक किया।
विज्ञापन

भारतीय कृषि भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान करनाल के प्रधान वैज्ञानिक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि जौ का आटे में इस्तेमाल करने से शुगर और हृदय संबंधी बीमारियों से निजात मिलती है। जौ हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। अभियान के दौरान जिले में अलग-अलग विभाग से आए हुए अधिकारियों ने विभिन्न प्रकार की जानकारी देकर किसानों को जागरूक किया। 15 दिन से चल रहे इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र कुरुक्षेत्र के एग्रोनॉमी विभाग की डॉक्टर सरिता ने धान की सीधी बिजाई और मिट्टी की जांच के बारे में विस्तार से किसानों को जागरूक किया।
विज्ञापन

नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट करनाल के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. सोहनवीर सिंह ने बताया कि विज्ञान ने आज इतनी तरक्की कर ली है कि हम कृत्रिम सीमन के इस्तेमाल से सिलेक्टिव सेक्स की सहायता से गाय और भैंस में सिर्फ फीमेल गर्भावस्था करवा सकते हैं, साथ ही इन्होंने थनैला रोग से बचाव के लिए अपने विचार किसानों से साझा किए। हॉर्टिकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर डॉ. श्याम ने बागवानी विभाग से मिलने वाले विभिन्न प्रकार की सब्सिडियों के बारे में विस्तार से किसानों को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरमिच गांव के वेटरनरी सर्जन डॉ. अमित कुमार ने किसान क्रेडिट कार्ड की स्कीम की तरह पशु क्रेडिट कार्ड की स्कीम के बारे में किसानों को जागरूक किया। इसी के साथ किसानों को ड्रोन के महत्व के बारे में डेमोंसट्रेशन के द्वारा समझाया गया तथा उन्हें बताया गया कि ड्रोन की सहायता से वे अब पानी समय और पैसे की बचत कैसे कर सकते हैं इसके बारे में जागरूक किया गया।

मत्स्य विभाग के मत्स्य अधिकारी प्रिंस ने मछली पालन पर मिलने वाली ट्रेनिंग और अनुदान के बारे में विस्तार से किसानों को बात कर उनको जागरूक किया। स्टेट एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट की विस्तार विषय विशेषज्ञ डॉ. मनीष ने प्राकृतिक खेती के बारे में अपने विचार किसानों से साझा किए। कृषि विज्ञान केंद्र कुरुक्षेत्र की मौसम वैज्ञानिक डॉ. ममता ने मौसम पूर्वानुमान और मौसम का फसलों में महत्व के बारे में बताया और साथ ही ई-मौसम एप के बारे में बताकर किसानों को जागरूक किया। श्वेता एटीम, मोहित सुपरवाइजर फील्ड मेन मुकेश के साथ-साथ आत्मा स्कीम से जुड़े हुए व्यक्तियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। अभियान के दौरान जिले के 84 गांव में अब तक जागरूकता अभियान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed