फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Usha first in discus throw, Lovepreet first in 400 meter race and long jump.

Kurukshetra News: डिस्कस थ्रो में ऊषा, 400 मीटर दौड़ और लंबी कूद में लवप्रीत प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Usha first in discus throw, Lovepreet first in 400 meter race and long jump.
कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम कॉलेज में 12वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। डॉ. सौरभ त्रिखा ने बताया कि महिला वर्ग में 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में लवप्रीत ने पहला स्थान हासिल किया और सलमा दूसरे व शीतल तीसरे स्थान पर रही और डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में ऊषा पहले, भारती दूसरे और तरुण कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

लंबी कूद प्रतियोगिता में लवप्रीत ने पहला, अंकिता ने दूसरा और रूमा ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मोहित पहले स्थान पर रहा और अंक्षु दूसरे व नमन ने तीसरा स्थान हासिल किया और डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में अंकुश पहले आर्यन, आर्यन दूसरे और मोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में नमन ने पहला स्थान, सुधीर ने दूसरा और विनय ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि जो विद्यार्थी भगवान परशुराम कॉलेज से शिक्षा ग्रहण कर रहें है वे सौभाग्यशाली हैं कि वे गीता स्थली में स्थापित इस कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रहें हैं। कुवि ने विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में नाम रोशन किया है, उसमें कॉलेज के विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि बच्चों के विकास में जितना योगदान एकेडमिक गतिविधियों का होता है, उतना ही इस प्रकार की एक्स्ट्रा कैरिकुलर एक्टिविटी में होता है। प्राचार्य प्रो. शीश पाल ने कहा कि कुलपति प्रो. सोमनाथ व कॉलेज प्रशासक डॉ. वैशाली शर्मा के मार्गदर्शन में कॉलेज इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करने में सफल हुए हैं। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने कुवि द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों से सदैव बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। महाविद्यालय ने अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को भी तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल समिति एवं संयोजक डॉ. सौरभ त्रिखा ने वार्षिक खेल रिपोर्ट प्रस्तुत किया और बताया कि कॉलेज के 16 खिलाड़ियों ने खेलों में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधि किया है और लगभग 61 से ऊपर खिलाड़ियों ने विभिन्न इंटर कॉलेज प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए है। तीन इंटर कॉलेज प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि कॉलेज के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अमन कुमार का भारतीय नौसेना में खेल-कोटा के अंतर्गत चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed