{"_id":"61c3971c72a40322b32e7450","slug":"used-to-supply-sawdust-poppy-with-goods-in-trucks-from-madhya-pradesh-and-rajasthan-arrested-kurukshetra-news-knl9363348","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश और राजस्थान से ट्रक में सामान के साथ करते थे चूरा पोस्त सप्लाई, काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश और राजस्थान से ट्रक में सामान के साथ करते थे चूरा पोस्त सप्लाई, काबू
विज्ञापन
मध्य प्रदेश और राजस्थान से चूरा पोस्त लेकर क्षेत्र में सप्लाई के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को ट्रक समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दो क्विंटल 10 किलो चूरा पोस्त भी बरामद किया गया है। आरोपी ट्रक में सामान लोड करके मध्य प्रदेश व राजस्थान जाते थे और वहां से सस्ते दाम पर चूरा पोस्त खरीद कर ट्रक में रखे सामान में छिपाकर क्षेत्र में सप्लाई करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपी ट्रक चालक बहरामपुर निवासी गुरमेज सिंह और क्लीनर गुरविंद्र सिंह वासी गीता कॉलोनी रादौर (यमुनानगर) को अदालत के आदेश से पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि 21 दिसंबर को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम पिहोवा मेन चौक पर गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि ट्रक चालक गुरमेज सिंह और क्लीनर गुरविंद्र सिंह दोनों अपने ट्रक में माल लोड करके मध्यप्रदेश और राजस्थान जाते हैं। वहां से वापसी के समय दोनों ट्रक में छिपाकर चूरा पोस्त भी लेकर आते हैं, जिसे क्षेत्र में सप्लाई किया जाता है। वह दोनों आज भी राजस्थान की से अपने ट्रक में चूरा पोस्त लेकर पिहोवा से होते हुए अंबाला जा रहे हैं। अगर दोनों को काबू किया जाए तो उनके कब्जे से भारी मात्रा में चूरा पोस्त बरामद होगा। सूचना पर पुलिस टीम ने पिहोवा के डीएसपी गुरमेल सिंह के साथ पिहोवा-अंबाला रोड पर जश्न गोस्वामी ढाबे के पास नाकाबंदी करके वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर ट्रक को रुकवाकर उसमें सवार चालक व क्लीनर को काबू करके पूछताछ की और उनके ट्रक की तलाशी ली। ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक से दो क्विंटल 10 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज करके आरोपी गुरमेज सिंह व गुरविंद्र सिंह को गिरफ्तार करके ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत के आदेश से पांच दिन के रिमांड पर लिया है।