{"_id":"6265b07adb14185fdd2ffeab","slug":"used-to-sell-opium-on-bike-was-caught-kurukshetra-kurukshetra-news-knl106005079","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर बेचता था अफीम, दबोचा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर बेचता था अफीम, दबोचा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने ने बाइक पर सवार होकर कुरुक्षेत्र और अंबाला में अफीम बेचने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी से 2.72 किलो अफीम और 270 ग्राम नशीला पाउडर बरामद कर अदालत के आदेश पर सात दिन के रिमांड पर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को अफीम और गांजा के साथ दबोचा है।
एएसपी कर्ण गोयल ने बताया कि 23 अप्रैल को हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अंबाला की टीम उमरी चौक पास मौजूद थी। टीम को सूचना मिली कि सलमान खान उर्फ सोनू वासी गोरगढ़ जिला करनाल हाल किराएदार उमरी जिला कुरुक्षेत्र अफीम बेचता है। वह मोटरसाइकिल पर कुरुक्षेत्र व अंबाला में अफीम बेचता है। वह आज भी काफी मात्रा में अफीम लेकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर उमरी से कुरुक्षेत्र शहर में जाएगा।
इस पर टीम ने उमरी चौक पर नाकाबंदी करके चेकिंग करनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद आरोपी आता हुआ दिखाई दिया। टीम उसे रोक कर तलाशी ली। इस पर उससे 2.72 किलो अफीम और 270 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में नशीली वस्तु के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को सात दिन के पुलिस रिमांड भेज दिया।
विज्ञापन
एएसपी गोयल ने बताया दूसरे मामले में पुलिस को सूचना मिली कि वीरेंद्र वर्मा वासी सेक्टर-7 कुरुक्षेत्र अफीम बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में रतगल मार्केट के पास घूम रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से 22 ग्राम अफीम बरामद की। आरोपी को थाना शहर थानेसर में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश पर जमानत पर रिहा कर दिया है।
तीसरे मामले में एंटी नारकोटिक्स सेल सल ने आरोपी संजय उर्फ खंडू वासी नजदीक पारस सिनेमा इंद्रा कॉलोनी शोरगिर बस्ती थानेसर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक किलो 150 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। आरोपी को थाना कृष्णा गेट में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया।