{"_id":"689a45d2aa836113890c4ff7","slug":"us-tariffs-will-affect-footwear-textile-and-motor-parts-industries-garg-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-140316-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी टैरिफ से फुटवियर, टेक्सटाइल व मोटर पार्ट्स उद्योगों पर असर पड़ेगा : गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी टैरिफ से फुटवियर, टेक्सटाइल व मोटर पार्ट्स उद्योगों पर असर पड़ेगा : गर्ग
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बजरंग गर्ग।
कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव व प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि अमेरिका की ओर से भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने पर देश में व्यापार व उद्योगों पर बुरा असर पड़ने की संभावना है।
उन सभी उद्योगों पर असर पड़ेगा जो अमेरिका पर निर्यात करते हैं जो अपने प्रोडक्ट के लिए अमेरिका पर निर्भर हैं। बजरंग गर्ग ने कहा कि टैरिफ का जेम्स एंड ज्वैलरी पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा जबकि टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज के व्यापारियों का लगभग 25 से 50 प्रतिशत तक व्यापार अमेरिका से ही है अगर टैरिफ वापस नहीं हुआ तो टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज पर बहुत बुरा असर पड़ेगा और उद्योगपति को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता। इसके अलावा फुटवियर, ऑटो पार्ट्स, स्टील आदि उत्पादन पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने से भी संकट हो सकता है।
गर्ग ने कहा कि बहादुरगढ़ में फुटवियर का हब है और फरीदाबाद में स्पेयर पार्ट्स बड़ी मात्रा में बन रहा है उनके साथ-साथ पानीपत में टेक्सटाइल का सेंटर बना हुआ है। अमेरिका की ओर से टैरिफ लगाने से देश के साथ-साथ हरियाणा में फुटवियर, टेक्सटाइल व मोटर पार्ट्स उद्योगों पर विशेष तौर पर इसका असर पड़ेगा। भारत से जो निर्यात होता है उसका 18 प्रतिशत माल अमेरिका में जाता है। वर्ष 2023-24 में भारत देश में अमेरिका में 77.52 अरब डॉलर का माल एक्सपोर्ट हुआ था।