फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Uprooted road on both sides, trouble due to jamming

उखाड़ी दोनों तरफ की सड़क, जाम लगने से परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Uprooted road on both sides, trouble due to jamming
ओवरब्रिज की सड़क उखड़ी होने के चलते लगा जाम। संवाद - फोटो : Kurukshetra
कुुुरुक्षेत्र। शहरवासियों के लिए पिछले तीन साल सिर दर्द बनी हुई पिपली-थर्ड गेट सड़क का रुका हुआ निर्माण कार्य आखिरकार पांच माह बाद फिर से शुरू हो चुका है। वहीं नई निर्माण एजेंसी ने बगैर योजना बनाए। के ही काम शुरू कर दिया गया है। इससे शहरवासियों की समस्या और ज्यादा बढ़ गई है।
विज्ञापन

निर्माण एजेंसी ने मोहन नगर ओवरब्रिज पर सड़क को बनाना शुरू किया। एक तरफ की सड़क को तीन दिन पहले उखाड़ दिया गया, जिस कारण यहां धूल मिट्टी उड़ने लगी। लोगों को भरोसा था कि एक दो दिन में यह सड़क बना दी जाएगी, लेकिन एजेंसी ने ऐसा करने की बजाए दूसरी तरफ की सड़क को भी उखाड़ दिया। अब दोनों तरफ की सड़क उखड़े होने के कारण ओवरब्रिज पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

सड़क उखड़ी होने के कारण जहां धूल मिट्टी उड़ रही है, वहीं हादसे होने का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि एजेंसी को काम शुरू करने से पहले पूरी प्लानिंग कर लेनी चाहिए। बगैर प्लानिंग के किए गए निर्माण का खामियाजा तो वे तीन साल से भुगत ही रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने एजेंसी को पिपली से थर्ड गेट तक नौ किलोमीटर की सड़क बनाने के लिए छह माह का समय दिया गया है, जबकि सड़क का अभी करीब 60 प्रतिशत हिस्सा बनना बाकी है। इससे पहले का 40 प्रतिशत निर्माण दो एजेंसियों ने तीन साल में पूरा किया है। ऐसे में नई पंचकूला की एजेंसी ने साइट बनाकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
सबसे पहले मोहन नगर ओवरब्रिज के ऊपर की सड़क और पिपली से नए बस अड्डे तक की सड़क का निर्माण शुरू किया गया है, लेकिन बगैर प्लानिंग के यह निर्माण लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इसके अलावा पिपली से नए बस अड्डे तक की सड़क पिछले छह माह से उखड़ी हुई है। एजेंसी की ओर से कुछ जगह निर्माण सामग्री जरूर गिराई गई, लेकिन यह तीन किलोमीटर का टुकड़ा कब तक बनकर तैयार होगा अभी कुछ नहीं पता।
बगैर योजना किया जा रहा निर्माण : दिलबाग
राहगीर दिलबाग ने कहा कि ने कहा कि इस सड़क का निर्माण शुरुआत से ही बगैर किसी प्लानिंग के चल रहा है। कोई सड़क ऐसी नहीं देखी, जिसे बनने में इतना समय लगा हो। अधिकारियों व ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा शहरवासी पिछले तीन साल से भुगत रहे हैं।
यातायात हो रहा प्रभावित : ललित
ललित ने बताया कि मोहन नगर से पुराने बस अड्डे की ओर आने के लिए सिर्फ यही एक ओवरब्रिज है, ऐसे में दोनों तरफ की सड़क उखाड़ देने के कारण यातायात काफी प्रभावित हो गया है। दिन रात यहां जाम की स्थिति बनी हुई है। कभी भी कोई हादसा हो सकता है।

ओवरब्रिज पर दोनों तरफ एक साथ उखाड़ी गई सड़क के बारे में ठेकेदार से बात करते हैं। सड़क का निर्माण पूरी प्लानिंग करके किया जाएगा। शहरवासियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
- दलेल सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed