फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Uproar over sending agent out

Kurukshetra News: एजेंट को बाहर भेजने पर हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Uproar over sending agent out
इस्माईलाबाद। शहर के राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्थित बूथ पांच के बाहर देर शाम उस समय हंगामा हो गया जब चेयरमैन पद की प्रत्याशी दीपशिखा कंसल के पति अंकुर कंसल ने उनके एजेंट को बाहर निकालने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ईवीएम मशीन को सील करने से पहले ही उनके एजेंट काे बाहर जाने के लिए कहा गया। हंगामा बढ़ता देख डीएसपी पिहोवा निर्मल सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया कि सभी एजेंटों को हस्ताक्षर के बाद बाहर जाने के लिए कहा गया था ताकि चुनाव आयोग के अधिकारी चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगामी कार्रवाई कर सके। उन्होंने कहा कि सभी मशीनों को सील लगा कर पैक कर स्ट्रांग रूम में रखने की प्रक्रिया की जा रही है। सभी अधिकारी व कर्मचारियों की देखरेख में सभी प्रक्रियाएं की जा रही है। किसी के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ की कोई गुंजाइश ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed