फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Uproar in the meeting of the Anti Corruption Bureau's investigation committee

Kurukshetra News: एंटी करप्शन ब्यूरो की जांच कमेटी की बैठक में हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Uproar in the meeting of the Anti Corruption Bureau's investigation committee
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (कुवि) निर्माण शाखा के ठेकेदार की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की हुई तीसरी जांच मीटिंग हंगामेदार रही। एसडीओ और ठेकेदार नौशाद अली में कहासुनी हुई। एसडीओ राजेश मोंगा ने जांच कमेटी के समक्ष बयान दिया की उक्त काम नौशाद अली की एजेंसी ने नहीं किया।
विज्ञापन

नौशाद अली बिफर गए और कहा कि काम कराने के बाद भी विभागीय अधिकारी जांच कमेटी के आगे झूठे बयान दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनकी एजेंसी ने काम नहीं कराया तो किस कंपनी ने काम कराया है, इसका जवाब दिया जाए। मीटिंग में जांच अधिकारी, एक्सईएन राजपाल और एसडीओ राजेश मोंगा मौजूद रहे। इससे पहले भी जांच कमेटी की दो बार मीटिंग हो चुकी है, जिसमें कुवि प्रशासन और ठेकेदार के पक्ष को सुना गया। सोमवार को हुई जांच कमेटी की तीसरी मीटिंग में भी मामले में कोई निर्णय नहीं लिया गया। जांच कमेटी ने ठेकेदार नौशाद अली की ओर से लगाए गए आरोपों की सुनवाई के लिए तथ्य मांगे तथा नौशाद ने जांच अधिकारी के समक्ष तथ्य रखे। नौशाद अली ने कहा कि हर बार तथ्यों को रख रहा हूं, लेकिन इंसाफ नहीं मिल रहा। अब जांच कमेटी भीम होस्टल के एरिया की जांच कर आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed