फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   UP youth who came from Delhi to sell opium was caught by Kurukshetra police

Kurukshetra News: दिल्ली से अफीम बेचने आया यूपी का युवक कुरुक्षेत्र पुलिस के हत्थे चढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
UP youth who came from Delhi to sell opium was caught by Kurukshetra police
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक युवक को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी कंवरपाल निवासी लाही फरीदपुर माजरा जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश) की निशानदेही पर टीम ने अफीम मंगाने वाले गुरमेज सिंह निवासी मदूदा को भी काबू कर लिया। अदालत के आदेश से गुरमेज सिंह को कारागार भेज दिया और कंवरपाल को सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

एएनसी प्रभारी मनदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम शाहाबाद की मीना मार्केट में गश्त कर रही थी। तभी टीम को सूचना मिली कि कंवरपाल यूपी से सस्ते दाम पर अफीम खरीद कर हरियाणा व पंजाब में महंगे दाम पर बेचता है। आज भी कंवरपाल अफीम बेचने के लिए दिल्ली से शाहाबाद बस अड्डे पर आएगा। सूचना पर पुलिस टीम ने शाहाबाद बस अड्डे के पास नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस को अड्डे की तरफ से पिठ्ठू बैग के साथ एक युवक आता दिखा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे काबू कर पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके बैग से एक किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने कंवरपाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर टीम ने अफीम मंगाने के आरोपी गुरमेज सिंह को भी दबोच लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed