फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   UP resident cleaner dies after coming in contact with high voltage wires

हाईवोल्टेज तारों के संपर्क में आने से यूपी वासी क्लीनर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
UP resident cleaner dies after coming in contact with high voltage wires
कुरुक्षेत्र। पिहोवा-कुरुक्षेत्र रोड पर गांव ज्योतिसर के पास एक ट्रक बिजली की हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गया। इससे ट्रक में सवार क्लीनर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 50 वर्षीय अनवर वासी गागलहेड़ी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने भाई के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

ज्यातिसर पुलिस चौकी में कार्यरत जांच अधिकारी रामनिवास ने बताया कि अनवर अपने भाई ईनाम के साथ तूड़ी के ट्रक पर काम करता था। अनवर तूड़ी भरने और उतारने के साथ ट्रक पर क्लीनर भी था। दोनों भाई बुधवार को समाना (पंजाब) से ट्रक लेकर अपने गांव उत्तर प्रदेश जा रहे थे। इस दौरान ईनाम ने ट्रक को ज्योतिसर बस अड्डे के पास रोक लिया था। इसी दौरान ट्रक ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गया।
विज्ञापन

जैसे ही अनवर ने ट्रक से नीचे जमीन पर उसे बिजली को जोरदार झटका लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। भाई ईनाम से उसे संभाला और उसे अस्पताल ले जाना लगा। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इत्तेफाकिया रपट कर दर्ज शव का पोस्टमार्टम कराया तथा उसे परिजनों के हवाले कर दिया। थाना केयूके प्रभारी राजपाल ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई ईनाम के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई है। सूचना पर मृतक अनवर के अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed