फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Unique confluence of patriotism and reverence, Kurukshetra

राष्ट्रप्रेम और श्रद्धा का दिखा अनूठा संगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Unique confluence of patriotism and reverence, Kurukshetra
मंदिर की तीसरी मंजिल पर तिरंगा फहराते उपायुक्त मुकुल कुमार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर के निकट 18 मंजिला गीता ज्ञान मंदिर में राष्ट्र प्रेम व श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। एशिया के सबसे ऊंचे कुरुक्षेत्र के निर्माणाधीन गीता ज्ञान मंदिर की प्रबंधन कमेटी भी आजादी के अमृत उत्सव का जश्न धूमधाम से मना रही है। इसी उपलक्ष्य में गीता ज्ञान मंदिर में तिरंगा फहराया गया।
इस कार्यक्रम में उपायुक्त मुकुल कुमार बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। स्वामी चिरंजीपुरी व प्रधान राजेश गोयल ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। सुबह मंदिर परिसर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली सहित कुरुक्षेत्र के आसपास के लोग शामिल हुए। इसके बाद मंदिर की तीसरी मंजिल पर उपायुक्त मुकुल कुमार ने तिरंगा फहराया। उपायुक्त ने मंदिर परिसर की चाहरदीवारी के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि क्षेत्र के लिए बड़ी बात है कि यहां पर 18 मंजिला मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। हर घर तिरंगा मुहिम के तहत मंदिर में तिरंगा फहराया गया है। गीता ज्ञान मंदिर एशिया का सबसे बड़ा मंदिर बनाया जा रहा है। पर्यटन की दृष्टि से कुरुक्षेत्र के लिए यह मंदिर मील का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, पंकज गोयल, रामकुमार, जयभगवान सिंगला, शंकर गोयल, केशव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के प्रधान राजेश गोयल ने कहा कि 18 मंजिला गीता ज्ञान मंदिर को दार्शनिक बनाया जा रहा है। इस मंदिर का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव से पहले मंदिर की 16वीं मंजिल को तैयार हो जाएगी। इस मंजिल से कुरुक्षेत्र के सभी तीर्थों व मंदिरों के दर्शन आसानी से होंगे। 16वीं मंजिल पर दूरबीन सहित अन्य मशीनों को भी रखा जाएगा ताकि पर्यटक पूरे कुरुक्षेत्र का नजारा देख सकें।

रात को कई किमी दूर से दिखेगा मंदिर
बताया कि शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी ने मंदिर पर लगाए गए लाइट सिस्टम का शुभारंभ किया था। मंदिर पर लाइटों के लगाए जाने से कई किलोमीटर दूर से भी मंदिर को देखा जा सकेगा। रोजाना रात को मंदिर जगमग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed