{"_id":"679fd98af491e36db0038cea","slug":"union-minister-launches-saraswati-jangam-in-international-saraswati-mahotsav-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-130861-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव में केंद्रीय मंत्री ने लॉन्च किया सरस्वती जंगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव में केंद्रीय मंत्री ने लॉन्च किया सरस्वती जंगम
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/ पिहोवा। अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के इतिहास के साथ सरस्वती जंगम भी जुड़ गया है। केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने सरस्वती जंगम को लॉन्च किया। इस दौरान गजेंद्र फौगाट ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन जीता। इस सरस्वती जंगम को प्रसिद्ध लोक कलाकार एवं ओएसडी प्रचार गजेंद्र फौगाट ने लिखा तथा हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच सरस्वती जंगम के प्रड्यूसर बने।
वसंत पंचमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को सरस्वती जंगम की सौगात देने के लिए सरस्वती महोत्सव के जनक केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल स्वयं सरस्वती तीर्थ पर पहुंचे। यहां पहुंचकर सरस्वती महोत्सव के मुख्य मंच से सरस्वती जंगम वंदना की लांचिंग की। वहीं ओएसडी प्रचार गजेंद्र फौगाट ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस महोत्सव को यादगार बनाने के लिए सरस्वती जंगम वंदना की लांचिंग की है।
इस सरस्वती जंगम के बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच प्रोड्यूसर रहे और संत अमरदास ने सरस्वती जंगम का निर्देशन किया है। उन्होंने कहा कि पवित्र सरस्वती नदी हरियाणा की धरा से बहकर रण आफ कच्छ तक पहुंची और प्रयागराज में भी संगम हुआ। इस पवित्र नदी के लुप्त होने के बाद प्रदेश सरकार की तरफ से फिर से धरती पर प्रवाहित करने के प्रयास किए जा रहे है और इसके लिए हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड की स्थापना भी की है।
विज्ञापन
उन्होंने एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि कलाकारों को अपनी कला और समाज पर विशेष फोकस रखना चाहिए न कि बाजार को देखकर कलाकारों को आगे बढ़ना चाहिए। इतना ही नहीं किसी कलाकार को गैंगस्टर की बजाय अमर शहीद भगत सिंह, ओलंपियन नीरज चोपड़ा जैसे लोगों को चुनना चाहिए। कहा कि पुलिस प्रशासन ने भी गाइडलाइन जारी की है कि गैंगस्टर पर गीत लिखने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।