फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Union Minister Kataria said, the government will spend one lakh crore rupees on agricultural infrastructure

केंद्रीय मंत्री कटारिया बोले, कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर पर एक लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Kataria said, the government will spend one lakh crore rupees on agricultural infrastructure
प्रैसवार्ता के दौरान जानकारी देते केंद्रीय राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया साथ में सांसद नायब सिंह ? - फोटो : Kurukshetra
केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री रत्न लाल कटारिया शनिवार को कुरुक्षेत्र में किसानों के मुद्दे पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कटारिया ने किसानों के मुद्दे पर कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसान हितैषी है और हमेशा रहेगी। केंद्र सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति को ओर अधिक मजबूत करने के लिए 500 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया है। इतना ही नहीं देश में कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए एक लाख करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने किसानों के नाम पर केवल राजनीति करने का काम किया है और विपक्ष की सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में कृषि के लिए केवल 8.5 प्रतिशत कृषि बजट के रुप में खर्च किया, लेकिन भाजपा सरकार ने महज 6 सालों में 38.8 प्रतिशत बजट किसानों पर खर्च करने काम किया। जो विपक्षी दल एमएसपी दुहाई दे रहे हैं, उन विपक्षी दलों ने 50 सालों में कृषि और कृषकों के लिए कुछ नहीं किया। इस देश में केवल 6 प्रतिशत फसल एमएसपी पर खरीदी जाती है जबकि 94 प्रतिशत फसल किसान बाहर बेचने पर मजबूर है।
विज्ञापन

विपक्ष ने 10 सालों में एमएसपी में नाममात्र की बढ़ोतरी की है, लेकिन भाजपा सरकार ने अपने 6 साल के कार्यकाल में गेहूं का 41 प्रतिशत, चावल पर 45 प्रतिशत और दालों पर 65 प्रतिशत एमएसपी बढ़ाने का काम किया है। विपक्ष ने अपने 10 साल के कार्यकाल में किसानों को 3.5 लाख करोड़ एमएसपी दिया, जबकि भाजपा ने 6 साल में एमएसपी के रूप में सात लाख करोड़ रुपये देने का काम किया है। इसलिए देश और प्रदेश में एमएसपी है, रहेगा और प्रतिवर्ष एमएसपी बढ़ता रहेगा। इस मौके पर सांसद नायब सिंह सैनी, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, भाजपा प्रदेश महिला उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, महामंत्री सुशील राणा, विनीत कवातरा, विजेंद्र सिंह, सुरेंद्र माजरी, जिला समाज कल्याण विभाग के लेखाकार भारत भूषण सहित अन्य अधिकारीगण और भाजपा नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओडीएफ में हरियाणा को देश में मिला प्रथम पुरस्कार
केन्द्रीय राज्यमंत्री रत्न लाल कटारिया ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती समारोह 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान से संबंधित 35 पुरस्कार दिए गए। इन पुरस्कारों में हरियाणा को ओडीएफ के लिए देश में प्रथम पुरस्कार मिला। इस पुरस्कार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हासिल किया है।

हाथरस के दरिंदों को फांसी की सजा मिले
इस घिनौने प्रकरण में शामिल दोषियों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में एसआईटी जांच कर रही है और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed