{"_id":"6791528f0e94f0b43101b2d3","slug":"unidentified-body-found-in-pehowa-cause-of-death-not-clear-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-130380-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पिहोवा में मिला अज्ञात शव, मौत का कारण स्पष्ट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पिहोवा में मिला अज्ञात शव, मौत का कारण स्पष्ट नहीं
विज्ञापन
पिहोवा। बाऊली साहब गुरुद्वारा के पास एक शव मिला है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई। राहगीरों की ओर से दी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए लोक नायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। पेंट शर्ट पहने मृतक की उम्र तकरीबन 55 साल बताई जा रही है। मौत का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान के प्रयास किए लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। वहीं पुलिस की माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही उसकी मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
रेलगाड़ी में मिला शव, पहचान नहीं
कुरुक्षेत्र। रेलवे स्टेशन पर जींद-कुरुक्षेत्र पैसेंजर रेलगाड़ी में एक अज्ञात शव मिला है, जिसकी सूचना राजकीय रेलवे पुलिस को दी गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त करने में जुट गई। दूसरे दिन भी रेलवे पुलिस मृतक की शिनाख्त में लगी रहीं, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई।
जांच अधिकारी कमल कुमार ने बताया कि जींद कुरुक्षेत्र पैसेंजर गाड़ी में सफाई के दौरान सफाई कर्मियों ने शव को देखा, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।