फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Under-8-10 competitions will be started in the state to strengthen the foundation of sports: Sandeep Singh

खेलों की नींव मजबूत करने के लिए प्रदेश में शुरू होंगी अंडर-8-10 प्रतियोगिताएं : संदीप सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Under-8-10 competitions will be started in the state to strengthen the foundation of sports: Sandeep Singh
खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश में खेल व खिलाड़ियों की नींव को और मजबूत करने के लिए अब अंडर-8 और अंडर-10 की प्रतियोगिताएं भी जल्द शुरू की जाएंगी। इससे जो बच्चे घरों में बैठे हैं वो प्रोत्साहित होकर खेल के मैदान तक आ सकेंगे। ऐसा होने से शुरुआती दौर से ही बच्चों की रुचि खेल के प्रति बढ़ेगी।
विज्ञापन

खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह शाहाबाद के मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम में एक हॉकी एकेडमी के खिलाड़ियों को ट्रैकसूट बांटने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फरवरी में होने वाले खेलो इंडिया के लिए तैयारियां चल रही हैं। इस बार का खेलो इंडिया अपने आप में अब तक का सबसे बढ़िया खेल महाकुंभ होगा। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह, कोच मीनाक्षी, कोच हरजिंदर कौर, डॉ. हिमांशु, अजय आहूजा, आशीष मदान, कोच कुलविंद्र सिंह, कोच सुखविंदर सिंह व कोच वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed