फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Uncertain encroachers jam at temporary bus stand

Kurukshetra News: अस्थायी बस स्टैंड पर जाम बेखाैफ अतिक्रमणकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Uncertain encroachers jam at temporary bus stand
इस्माईलाबाद। शहर में अस्थायी बस स्टैंड पर दुकान के सामने दुकानदारों व रेहडी संचालकों का अतिक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसका खामियाजा रोडवेज चालकों से लेकर यात्रियों व आम लोगों को भी भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अतिक्रमण के चलते ही अस्थाई बस स्टैंड पर बसों के खड़ा होने की जगह नहीं मिल पाती और बस चालकों को बसें सड़क के बीचों बीच रोकनी पड़ती है। इससे न केवल हादसे की संभावना रहती है बल्कि जाम के हालात भी बन जाते हैं। कई बार तो हाईवे के दोनों और लंबी लंबी कतारें भी लग जाती है, जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कत तो होती ही साथ ही समय व ईंधन भी काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

हालांकि नगर पालिका व पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर कई बार अभियान चलाया जा चुका है लेकिन कुछ दिन अतिक्रमण हटाने के बाद फिर से पहले जैसी स्थित बन जाती है। हालात ऐसे बन चुके हैं कि दुकानों के सामने बने नाले से करीब पांच से सात फुट आगे तक दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार यह भी पता चलता है। दुकानदार अपनी दुकानों के सामने रेहडी संचालकों को खड़ा होने की एवज में किराया भी वसूलते हैं, जिससे बस स्टैंड पर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिली कोई शिकायत : एसडीओ करनैल सिंह गिल ने कहा कि उनके पास अतिक्रमण को लेकर कोई शिकायत नहीं पहुंची है। फिर भी वे अपने तौर पर जांच करवाएंगे अगर बस स्टैंड पर दुकानों के सामने बने नाले से आगे अतिक्रमण पाया गया तो नगरपालिका व पुलिस के साथ मिल कर अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। आम जनता को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

वहीं, नगरपालिका के जेई दयानंद ने कहा कि अतिक्रमण को हटाने को लेकर पीडब्लूडी विभाग को पत्र लिख कर उनका सहयोग मांगा जाएगा तथा उसके बाद एक अभियान चला कर अतिक्रमण को हटाया जाएगा। जो रेहड़ी संचालक और दुकानदार हिदायत के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाता उसका सामान जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed