{"_id":"687ff2f34bf265e7210cd8a9","slug":"udaipur-chandigarh-express-will-provide-great-relief-to-the-people-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-139308-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: उदयपुर–चंडीगढ़ एक्सप्रेस से लोगों को मिलेगी बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: उदयपुर–चंडीगढ़ एक्सप्रेस से लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सांसद नवीन जिंदल के प्रयासों के चलते उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस को रेल मंत्रालय की मंजूरी मिल गई है। अब यह ट्रेन सेवा कुरुक्षेत्र और कैथल होते हुए सीधे चंडीगढ़ तक जाएगी जिससे हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
यह निर्णय न केवल यात्रा को आसान बनाएगा बल्कि क्षेत्रीय पर्यटन, व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में भी नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। ट्रेन के विस्तार से कैथल, पिहोवा, लाडवा, शाहाबाद, थानेसर जैसे कस्बों को अजमेर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर जैसे प्रमुख शहरों से सीधा रेल संपर्क प्राप्त होगा।
रेल मंत्रालय की ओर से प्रस्ताव को स्वीकृति दिए जाने के बाद क्षेत्र में खुशी और उत्साह की लहर है। व्यापारी वर्ग, विद्यार्थी, सामाजिक संगठन एवं आम नागरिकों ने सांसद नवीन जिंदल का आभार प्रकट किया है जिन्होंने इस मांग को रेल मंत्री से व्यक्तिगत भेंट कर भी इस सेवा की आवश्यकता पर जोर दिया। संवाद