फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two youths who came to sell smack on numberless bike arrested

Kurukshetra News: बगैर नंबर की बाइक पर स्मैक बेचने आए दो युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Two youths who came to sell smack on numberless bike arrested
कुरुक्षेत्र। हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने बाइक चालक समेत दो युवकों को 26.60 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी विकास कुमार उर्फ कासा निवासी तिगरी खालसा व सुनील निवासी एकता विहार को पुलिस के हवाले कर दिया। एनसीबी कुरुक्षेत्र प्रभारी गुरनाम सिंह ने बताया कि उनकी टीम बीआर चौक के पास गश्त कर रही थी तभी टीम को सूचना मिली कि विकास कुमार व सुनील स्मैक बेचने का धंधा करते हैं।
विज्ञापन

आरोपी बिना नंबर की बाइक पर बीआर चौक की तरफ से बाबा सैन भगत चौक सलारपुर रोड पर स्मैक बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर टीम ने मौके पर दबिश देकर बगैर नंबर वाली बाइक पर घूम रहे दो युवकों को काबू कर उनसे पूछताछ की तथा तलाशी ली। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 26.60 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed