{"_id":"660c68ce49f125c7490bc1c4","slug":"two-youths-named-on-charges-of-blackmailing-a-girl-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-116116-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: युवती को ब्लैकमेल करने के आरोप में दो युवक नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: युवती को ब्लैकमेल करने के आरोप में दो युवक नामजद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। युवती को परेशान और ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने उसकी बेटी के साथ फोटो खींच रखी है, जिसे आरोपी वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। थाना लाडवा में दर्ज शिकायत में निकटवर्ती गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसकी 20 साल की बेटी लाडवा में एक सेंटर में जाती है। यहां उसकी बेटी की जान-पहचान आरोपी जतिन के साथ हो गई।
आरोपी ने फायदा उठाकर अपने साथ उसकी बेटी की कुछ फोटो अपने मोबाइल में खींच ली थी। कुछ दिन पहले उसने अपनी बेटी की मंगनी कर दी, जिसकी भनक लगने पर आरोपी ने सेंटर में जाकर उसकी बेटी के साथ बदतमीजी की थी। आरोपी ने उसकी बेटी और उसके साथ खींची फोटो उसके मंगेतर के पास भेज दी साथ ही आरोपी ने उन फोटो वायरल करने की धमकी दी। उसकी बेटी ने उसे मामले की जानकारी दी तो उसने आरोपी से बातचीत की जिस पर आरोपी जतिन और सरजैंट ने उसकी बेटी की शादी कहीं और करने पर उसके दामाद को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद उसका पूरा परिवार डरा हुआ है। शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।