फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two youths arrested with smack, sent to jail on court orders

Kurukshetra News: स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, अदालत के आदेश पर कारागार भेजे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested with smack, sent to jail on court orders
पिहोवा। अपराध अन्वेषण शाखा-दो ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 101 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता नरेश के अनुसार, 11 जुलाई को टीम बस अड्डा क्षेत्र में गश्त पर थी। गुप्त सूचना के आधार पर जेपी कॉलोनी ड्रेन के पास नाकाबंदी की गई। शिवा मार्केट पिहोवा निवासी ओजस्वी उर्फ अनुज को रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 101 ग्राम स्मैक बरामद हुई। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ के बाद 14 जुलाई को संजय उर्फ संजू को भी गिरफ्तार किया गया। संजय उर्फ संजू श्याल कोटी फार्म पिहोवा का निवासी है और स्मैक आपूर्ति का आरोपी है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन



स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, एक्टिवा बरामद
कुरुक्षेत्र। थाना शहर थानेसर पुलिस ने स्कूटी चोरी का मामला सुलझाया है। पुलिस ने कीर्ति नगर में रहने वाले अल्लू उर्फ अर्जुन को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की गई एक्टिवा बरामद हुई है। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिला के फतेहाबाद गांव का निवासी है। पुलिस प्रवक्ता नरेश ने बताया कि खेड़ी मारकंडा निवासी जयंत ने शिकायत दी थी। जयंत 12 मई को अपने ताऊ की एक्टिवा लेकर द्रोणाचार्य स्टेडियम गया था। उसने स्कूटी मुख्य गेट पर लॉक की और अभ्यास के लिए अंदर चला गया। करीब ढाई घंटे बाद लौटने पर उसे स्कूटी गायब मिली। शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज हुआ था। जांच सेक्टर-सात चौकी को सौंपी गई। पुलिस टीम ने 13 जुलाई को आरोपी को गिरफ्तार कर स्कूटी बरामद कर ली। संवाद
विज्ञापन



सेवानिवृत सैनिक पर हमला करने के आरोपी भाई गिरफ्तार
इस्माईलाबाद। जमीनी विवाद के चलते सेवानिवृत्त सैनिक गुरमित्र सिंह पर हमला हुआ। पुलिस ने जसविंद्र सिंह उर्फ जसबीर और लवप्रीत उर्फ लवली को गिरफ्तार किया है। गुरमित्र सिंह ने बताया कि 30 जून को शाम 4:30 बजे वह अपने खेत में धान लगा रहे थे। तभी जसबीर सिंह ने उनका ट्रैक्टर रुकवाया और उन पर हमला कर दिया। जसबीर के भाई मलकित सिंह और लवली भी डंडे लेकर पहुंचे। आरोपियों ने गुरमित्र सिंह को ट्रैक्टर से उतारकर लाठी और रॉड से पीटकर अचेत कर दिया। उनके पिता के आने पर आरोपियों ने उनसे भी गाली-गलौज और हाथापाई की। गांव वालों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सहायक उप निरीक्षक राजपाल ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



मिट्टी कारोबारी पर गोली चलाने का पांचवां आरोपी गिरफ्तार
शाहाबाद। मिट्टी कारोबारी पर गोली चलाने के मामले में सीआईए एक ने सोढ़ी गांव के विशाल उर्फ विक्की सोढ़ी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश ने बताया कि 31 मई की रात शाहाबाद जलेबी पुल के पास तंगौर निवासी सुनील कुमार उर्फ बंटी को गोली मारी गई। उन्हें पहले शाहाबाद और फिर मोहाली अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पीड़ित के साथी संजीव कुमार की शिकायत पर थाना शाहाबाद में हत्या के प्रयास के प्रयास में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। मामले की जांच के लिए सीआईए-एक, सीआईए-दो और लाडवा की टीमें गठित की गईं। सीआईए एक ने 2 जून को रोबिन उर्फ मोनू, विजय उर्फ दिग्विजय, अमन और राहुल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। संवाद


नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, सप्लाई करने का इनामी आरोपी गिरफ्तार
पिहोवा। एंटी नारकोटिक सेल ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए 2000 रुपये के इनामी आरोपी मनजोत सिंह उर्फ जोता को गिरफ्तार किया। मनजोत सिंह पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के मीरपुर गांव का निवासी है। पुलिस प्रवक्ता नरेश के अनुसार, 11 जनवरी को सेल की टीम ने एनएच-152 पर नाकाबंदी की थी। पिहोवा के अरनाय मोड़ के पास एक ट्रक से 101 किलो 87 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ था। इस मामले में पहले गुरसेवक सिंह को गिरफ्तार किया गया था। बाद में 13 जनवरी को नशीले पदार्थ आपूर्ति करने वाले जरनैल सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था। अब टीम ने इनामी आरोपी मनजोत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला थाना सदर पिहोवा में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज है। संवाद




जिम संचालक पर हमला करने के मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार
इस्माईलाबाद। पुलिस ने जिम संचालक नवीन सैनी पर जानलेवा हमले के मामले में पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेश दीपक उर्फ ओजला शेरगढ़ निवासी है। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार के अनुसार, नवीन सैनी ने शिकायत दी थी। 3 जुलाई सुबह केवल छाबड़ा जिम पर आया। बिजली जाने पर उसने गाली-गलौज की, फिर चला गया। उसी रात नौ बजे करीब 15 युवकों ने जिम संचालक पर हमला किया। नवीन सैनी गंभीर घायल हुए, उन्हें एलएनजेपी जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने 6 जुलाई को कुलदीप उर्फ दीपू, 7 जुलाई को एक नाबालिग, 12 जुलाई को राजेश काजल और नवजोत सिंह को गिरफ्तार किया था। राजेश दीपक को 13 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed