फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two women including the sister-in-law of a bike-riding Sarpanch were crushed by a tractor.

Kurukshetra News: बाइक सवार सरपंच की भाभी सहित दो महिलाओं को ट्रैक्टर ने कुचला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Two women including the sister-in-law of a bike-riding Sarpanch were crushed by a tractor.
बाइक सवार सरपंच की भाभी सहित दो महिलाओं को ट्रैक्टर ने कुचला
विज्ञापन



लाडवा। खेड़ी दाबदालान के पास सुरा रोड पर ट्रैक्टर के नीचे कुचले जाने से बाइक सवार सरपंच की भाभी सहित दो महिलाओं की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक भी जख्मी हो गया। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त सीमा 38 और सरला 42 के रूप में हुई। सीमा खेड़ी दाबदालान के वर्तमान सरपंच की भाभी थीं। पड़ोसी होने के साथ-साथ दोनाें महिलाएं एक ही फैक्टरी में काम करती थी। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
थाना लाडवा में दर्ज शिकायत में सत प्रकाश निवासी खेड़ी दाबदालान ने बताया कि वह दर्जी है और सुबह करीब आठ बजे वह अपनी पत्नी सरला व सीमा को अपनी बाइक पर बैठाकर सुरा गांव की फैक्टरी में छोड़ने जा रहा था। सुरा रोड पर फैक्टरी के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली चालक ने सीधी टक्कर उसकी बाइक में मार दी। टक्कर लगते ही उसकी पत्नी सरला तथा सीमा सड़क पर जा गिरीं जबकि वह नीचे कच्चे रास्ते पर गिर गया। इस दौरान सरला और सीमा के ऊपर से ट्रैक्टर का टायर निकल गया और कुचले जाने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया है। शिकायत पर पुलिस ने ट्रैक्टर नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों के हवाले कर दिए।
विज्ञापन




पैदल जाती थी फैक्टरी
सीमा और सरला पड़ोसी होने के साथ अच्छी दोस्त भी थी। दोनों पैदल ही काम करने के लिए फैक्टरी जाती थी। कुछ समय से सरला का पति सत प्रकाश दोनों को बाइक पर फैक्टरी छोड़ने के लिए जाने लगा था। सत प्रकाश ने बिलखते हुए कहा कि उसे क्या पता था कि आज वह अंतिम बार दोनों को फैक्टरी छोड़ने जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



13 दिन पहले कनाडा गया सीमा का पति
सरपंच बलजोर सिंह ने बताया कि उसका भाई रामकुमार गत माह 23 जनवरी को ही कनाडा गया है। राजकुमार के विदेश जाने पर पूरा परिवार खुश था। उसका भाई रामकुमार उसे भाभी और बच्चों की देखभाल करने की बात कहकर गया था। उसने भाई को सूचना दे दी है।



गांव में नहीं जले चूल्हे
घटना की सूचना मिलते ही पूरा गांव घटनास्थल पर इकट्ठा हो गया। जैसे ही दोनों सहेलियों के शव गांव पहुंचे पूरे गांव में मातम पसर गया। ग्रामीण परिजनों को समझाने का प्रयास करने लगे। इस दुख की घड़ी में पूरा गांव एकजुट दिखाई दिया। किसी के भी घर में चूल्हे नहीं जले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed